![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक बुधवार को जाहेरगढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता सनी देओल एवं शंभु कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) से अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद आश्रित प्रशिक्षुओं को नियोजन नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन के तहत अप्रेंटिस प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भी सभी आश्रित प्रशिक्षु बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय युवा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कुशल एवं दक्ष होने के बावजूद संयंत्र में नियोजन के अवसर से वंचित हैं। इससे आश्रित प्रशिक्षुओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। वक्ताओं ने इसे स्थानीय आश्रित युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए प्रबंधन की नियोजन प्रक्रिया के प्रति गंभीरता पर सवाल उठाया। कहा कि प्रबंधन से नियोजन प्रक्रिया शुरू करें अन्यथा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Source link