भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेल में बंद हैं, लेकिन छठ की आस्था में कोई कमी नहीं,...


Last Updated:

Ranchi Hotwar Jail Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ सिर्फ घरों और नदी-तालाबों के घाटों तक सीमित नहीं है. इसकी आस्था रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की चारदीवारी के भीतर भी देखने को मिल रही है. यहां जेल में बंद 18 कैदी भगवान सूर्य की आराधना के लिए छठ व्रत कर रहे हैं. इनमें 9 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं. जेल के अंदर छठ के गीत गूंज रहे हैं और पूजा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. खास बात यह है कि व्रतियों के लिए पूजा सामग्री से लेकर फल, नए कपड़े और प्रसाद बनाने तक की व्यवस्था जेल प्रशासन की ओर से की जा रही है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

जेल में बंद हैं, लेकिन छठ की आस्था में कोई कमी नहीं, होटवार कारा में छठ की छटाZoom

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में दिखेगी छठ की छटा, 18 कैदी कर रहे छठ पूजा. (एआई जेनरेटेड)

रांची. छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी भक्तिमय माहौल बन गया है. जेल की चारदीवारी के भीतर छठ के पारंपरिक गीत सुनाई दे रहे हैं. यहां बंद 18 कैदी चार दिवसीय छठ अनुष्ठान कर रहे हैं. इनमें 9 महिला और 9 पुरुष बंदी शामिल हैं. खास बात यह है कि व्रत करने वालों में सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदी दोनों हैं. जेल में छठ मनाने को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं और साफ सफाई के साथ छठ घाट भी तैयार किए जा रहे हैं. वहीं, साज सज्जा की छटा देखकर हर कोई हैरान हो जाएगा. क्योंकि जेल के अंदर भी भगवान भास्कर की आराधना को लेकर कोई कमी नहीं होगी. बता दें कि जेल प्रशासन ने इस बार भी छठ व्रतियों के लिए हर व्यवस्था की है, ताकि महापर्व में कोई चूक न रह जाए.

9 महिला और 9 पुरुष कैदी रख रहे छठ व्रत

जेल में इस बार कुल 18 बंदियों ने छठ व्रत करने का संकल्प लिया है. इनमें 9 महिलाएं और 9 पुरुष हैं. सभी पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की आराधना करेंगे. शुक्रवार को नहाय-खाय यानी कद्दू-भात के साथ व्रत की शुरुआत हुई. शनिवार को खरना होगा. इस दिन व्रती गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार करेंगे. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा.

जेल के तालाब में देंगे भगवान सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा को लेकर जेल परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं. परिसर स्थित तालाब के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है और अर्घ्य देने के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है. रविवार 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे. वहीं, सोमवार 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. जेल प्रशासन की ओर से घाट और आसपास के स्थानों पर रोशनी तथा सजावट की व्यवस्था भी की जा रही है.

सूप-दौरा से लेकर फल और नए कपड़े तक मिलेंगे

जेल प्रशासन ने व्रतियों की सुविधा के लिए पूजा की जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. बंदियों को सूप, दौरा, नए कपड़े, फल और ठेकुआ बनाने की सामग्री दी जा रही है. खास बात यह है कि दूसरे कैदी भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं. साफ-सफाई से लेकर छठ का प्रसाद बनाने तक में बंदी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. खरना का प्रसाद भी तैयार किया जाएगा, जिसे दूसरे बंदी भी ग्रहण करेंगे.

जेल में पहले भी होता रहा है छठ का आयोजन

बता दें कि होटवार जेल में छठ महापर्व का आयोजन पहले भी होता रहा है. जेल प्रशासन का कहना है कि बंदियों को अपनी धार्मिक आस्था और परंपराओं के पालन का अवसर मिलना चाहिए. इसी उद्देश्य से व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. जेल की चारदीवारी के भीतर भी छठ की वही पवित्रता और परंपरा निभाने की तैयारी है, जो बाहर घरों और घाटों पर देखने को मिलती है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top