भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मारवाड़ी महिला समिति ने मनाया दिवाली




बोकारो | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति चास शाखा की ओर से गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेघा अग्रवाल, खुशी अग्रवाल एवं संस्कृति अग्रवाल ने राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं नव एवं नाविका केडिया लक्ष्मी-गणेश की वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। समिति की ओर से कार्यक्रम में चाट-पकौड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका उपस्थित सदस्यों ने भरपूर लुत्फ उठाया। संचालन इंदु अग्रवाल ने व अध्यक्षता गंगा देवी भालोटिया ने किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top