भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Nvidia New CEO : फिर बजेगा भारत का डंका, एनविडिया के सीईओ...


Last Updated:

Nvidia New CEO : जेनसन हुआंग को पद से हटाए जाने के बाद एनविडिया ने नए सीईओ की तलाश भी तेज कर दी है. अब तक कुल करीब 11 नाम सामने आए हैं, जिसमें तीन भारतीय भी शामिल हैं. अगर ऐसा होता है तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के बाद एनविडिया तीसरी बड़ी कंपनी होगी, जिसका मुखिया किसी भारतीय को बनाया जाएगा.

फिर बजेगा भारत का डंका, एनविडिया के सीईओ की रेस में शामिल तीन भारतीयZoom

एनविडिया के नए सीईओ के रूप में 11 नाम सामने आए हैं.

नई दिल्ली. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल जैसी अमेरिकी कंपनियों की कमान अपने हाथ में लेने के बाद अब भारतीय दिग्गजों की निगाह एनविडिया पर टिकी हुई है. प्रेम पाश में पड़कर अपनी कुर्सी गंवाने वाले एनविडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हांग के बाद नए सीईओ की तलाश तेजी से शुरू हो गई है. अभी तक इस रेस में 11 नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं. हांग ने 33 साल तक एनविडिया में काम किया और अब अफेयर के चक्कर में फंसकर उनकी नौकरी जा चुकी है.

एनविडिया के बोर्ड ने फिलहाल कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बना दिया है. हालांकि, कंपनी ने नए सीईओ की तलाश तेज कर दी है. इसके लिए अभी तक 11 नाम सामने आए हैं जिसमें तीन भारतीय हैं. इन भारतीय नाम में जय पुरी, निकेश अरोड़ा और थॉमस कुरियन सबसे आगे चल रहे हैं. इन तीनों दिग्गजों पर क्यों कंपनी की नजर है, इसका अंदाजा आपको इनका प्रोफाइल देखते ही पता चल जाएगा.

कौन हैं जय पुरी
जय पुरी का एनविडिया के साथ पुराना रिश्ता है. उन्होंने साल 2005 में कंपनी ज्वाइन की थी और उसके दुनियाभर के फील्ड ऑपरेशन के लिए बतौर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट का रोल निभाया था. इस भूमिका में उन्होंने कंपनी के ग्लोबल बिजनेस को हैंडल किया था, जिसमें सेल्स के साथ कारोबार की ग्रोथ, पार्टनर के साथ गठबंधन, इंजीनियरिंग, प्रोग्राम मैनेजमेंट और सपोर्ट सर्विस जैसे सेक्टर शामिल हैं. उनके कार्यकाल में ही एनविडिया ने एआई और कंप्यूटिंग सेक्टर के लिए चिप बनाना शुरू किया था. एनविडिया में आने से पहले पुरी ने सन माइक्रोसिस्टम में 22 साल तक काम किया था. इसके अलावा Hewlett-Packard, Booz Allen & Hamilton और Texas Instruments में भी पुरी ने काम किया है. नौकरी से पहले पुरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनीसोटा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की थी और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास्टर डिग्री ली. इसके अलावा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए भी किया है.

सॉफ्टबैंक से निकला हार्ड नेम निकेश अरोड़ा
एनविडिया के सीईओ की रेस में दूसरा सबसे ज्यादा नाम निकेश अरोड़ा का सामने आ रहा है. Palo Alto Networks के चेयरमैन और सीईओ निकेश साल 2018 से ही इस साइबरसिक्योरिटी कंपनी को लीड कर रहे हैं. उन्हें एआई सिक्योरिटी में लंबा अनुभव भी है. उन्होंने इससे पहले जापान के सॉफ्टबैंक में प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का पद भी संभाला है. इससे पहले निकेश गूगल में लंबे समय तक सीनियर पोस्ट पर रहे. उनके पास तकनीक, साइबरसिक्योरिटी, इंटरनेशनल बिजनेस और कॉरपोरेट लीडरशिप का लंबा अनुभव है.

गूगल से आ सकते हैं थॉमस कुरियन
तीसरे भारतीय हैं थॉमस कुरियन जो फिलहाल गूगल क्लाउड के सीईओ हैं और उनका नाम एनविडिया के सीईओ की दौड़ में काफी आगे चल रहा है. कुरियन ने साल 2018 में गूगल ज्वाइन किया था. इससे पहले 22 साल तक ओरेकल में काम किया जहां प्रोडक्ट डेवलपमेंट के प्रेसिडेंट के रूप में काम किया. उन्होंने साल 2019 में गूगल क्लाउड ज्वाइन किया था. उनके पास क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई इन्फ्रा के क्षेत्र में काफी अनुभव है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top