भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सोहराय महोत्सव में मांदर की थाप पर झूमे लोग, विधिपूर्वक हुई पूजा




सिटी रिपोर्टर | बोकारो दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट बोकारो की ओर से दिशोम सोहराय महोत्सव सेक्टर-4 स्थित दिशोम जाहेर गढ़ में गुरुवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता रविंद्र नाथ हांसदा ने व संचालन कृष्णा सोरेन ने किया। महोत्सव में संताल समाज के बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुरुआत नायके बाबा मोहन टुडू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने जाहेर आयो, मारांग बुरु, लुगू बाबा-लुगू आयो तथा मोड़ें क: तुरुयक: को फल-फूल, अरवा चावल एवं दूध अर्पित कर पूजा की। सामूहिक प्रार्थना के माध्यम से सभी जीवों के भविष्य को सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण बनाने की कामना की गई। इस अवसर पर मांदर की थाप पर सामूहिक सोहराय नृत्य हुआ। इसमें बच्चे, बुजुर्ग, महिला-पुरुष एवं युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का आनंद उठाया। वक्ताओं ने कहा कि सोहराय संताल आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है। इस पर्व में गाय एवं बैलों की विशेष पूजा की जाती है, क्योंकि ये पशु वर्षभर खेती-बारी में सहयोग करते हैं और अन्न उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोहराय प्रकृति, पशुधन एवं कृषि संस्कृति के प्रति आदिवासी समाज की आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो, विशिष्ट अतिथियों में सेल के सीजीएम जीतन नाथ हांसदा, संथाली लोकनृत्य एवं लोकसंगीत से सम्मानित बबीता हेम्ब्रम, महासचिव महाबीर मरांडी, सुनील टुडू एवं बीड़ी किस्कु आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महावीर सोरेन, सुरेश मुर्मू, प्रवीण किस्कु, काली हांसदा, लक्ष्मण मुर्मू, अमन बास्की, दिनेश सोरेन, सुभाष चंद्र हेम्ब्रम, दिलीप हेम्ब्रम, अजय मरांडी, सोमाय चंद्र टुडू, संजय किस्कू, सोहराय सोरेन, अम्बाई मुर्मू, शंकर टुडू, परमेश्वर टुडू, सहदेव सोरेन, सरकार मुर्मू, सुमित मुर्मू, चंद्र हेम्ब्रम, भादु हेम्ब्रम, सुलोचना हांसदा, नमिता मरांडी, नुनीबाला सोरेन, रेणुका सोरेन, होलोदमुनी सोरेन, शोभा मुर्मू, हिना मुर्मू, सलमा मुर्मू, रीता किस्कु आदि थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top