भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाई रिस्क वाले घाटों में हुई बैरिकेडिंग:शहर में 135 छठ घाट व्रतियों...




501 चेंजिंग रूम बन रहे, एनडीआरएफ टीमें तैनात, 260 चेतावनी बैनर लगाए गए, 1400 सफाई मित्रों नें झोंकी ताकत सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ होगी। 15 नवंबर को रांची के छठ घाटों पर लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। इस बार श्रद्धालुओं को घाटों पर विशेष सावधानी बरतनी होगी। मानसून में सामान्य से 18% अधिक बारिश होने के कारण रांची के जलाशय लबालब हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। व्रतियों की सुरक्षा के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारी की है। शहर में कुल 135 छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं। इनमें 72 नदी-तालाब और 63 कृत्रिम घाट हैं। विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में पोकलेन से कृत्रिम घाट बनाए जा रहे हैं। महिला व्रतियों की सुविधा के लिए 501 चेंजिंग रूम बनाए जा रहे हैं। हाई रिस्क वाले घाटों पर चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। लाल रिबन से घेराबंदी के साथ चेतावनी वाले 260 बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। घाटों के पहुंच पथों पर स्ट्रीट लाइट के अलावा 1500 अतिरिक्त लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 83 जनरेटर लगाए जाएंगे। सफाई के लिए 1200 सफाईमित्रों के साथ 200 अतिरिक्त सफाईमित्रों को भी लगाया गया है। आइए जानते हैं शहर के छह प्रमुख छठ घाटों तक कैसे पहुंचें, वहां व्रतियों के लिए क्या सुविधाएं हैं। जानिए… शहर के 6 प्रमुख छठ घाटों पर क्या सुविधाएं और चुनौतियां हैं 1. कांके डैम: करीब 10 हजार श्रद्धालु जुटेंगे कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: कांके रोड, राम मंदिर, मोरहाबादी, जगतपुरम कॉलोनी, डैम साइड और सरोवर नगर सहित अन्य इलाकों से करीब 10 हजार श्रद्धालु जुटेंगे।
मुख्य सड़क से दूरी: 300 मीटर से एक किमी तक।
चुनौती: घाट तक जाने वाली सड़क काफी खराब है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जल रही हैं।
सुविधा: 30 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। भारतीय युवा विकास क्लब छठ पूजा समिति, पूर्वी क्षेत्र के संरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि समिति के 30 कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। समिति पूजा सामग्री, फल व अर्घ्य के लिए दूध उपलब्ध कराएगी। सजावट: समिति की ओर से विद्युत सज्जा की जा रही है।
पार्किंग: सीएमपीडीआई, रॉक गार्डेन, गांधीनगर और जतरा मैदान के पास वाहन पार्क कर सकते हैं। 2. सरोवर नगर : 5 किमी अंदर है घाट कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: पिस्का मोड़, देवी मंडप रोड, हेसल, ओझा मार्केट रोड, जतरा मैदान और चित्रगुप्त कॉलोनी सहित अन्य स्थानों से करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंचेंगे।
मुख्य सड़क से दूरी: देवी मंडप रोड से घाट पांच किमी दूर है।
चुनौती: इस तरफ से कांके डैम के घाट तक पहुंचने वाली सड़क काफी खराब है। पानी अधिक होने के कारण बैरिकेडिंग के आगे श्रद्धालुओं को जाने से रोकना चुनौती होगी।
सुविधा: पांच चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। युवा सहयोग छठ पूजा समिति के सदस्य गुड्डू सिन्हा ने बताया कि समिति की ओर से पूजा सामग्री व अर्घ्य के लिए दूध उपलब्ध कराया जाएगा। सजावट: समिति आकर्षक विद्युत सज्जा करा रही है।
पार्किंग: डैम साइड जाने वाले रास्ते में सड़क और अखड़ा मैदान में पार्किंग की व्यवस्था होगी। 3. हटनिया तालाब : 40 हजार श्रद्धालु आएंगे
कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: अपर बाजार, हरमू रोड, कचहरी रोड, मोरहाबादी, करमटोली, कांके रोड, अलकापुरी, दुर्गा मंदिर लेन और एदलहातू से 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।
मुख्य सड़क से दूरी: राजभवन के सामने महज 100 मीटर की दूरी पर तालाब स्थित है।
चुनौती: तालाब में पानी अधिक है। 4 फीट पर बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोकना चुनौती।
सुविधा: 15 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। भारतीय यूथ संगठन महाछठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार कैला गोप ने बताया कि समिति के सभी कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। सजावट: लाइटिंग व फूल-माला से समिति सजावट करा रही है।
पार्किंग: निगम पार्क के सामने, मेयर्स रोड, मछली घर के पीछे, जाकिर हुसैन पार्क व वेजिटेबल मार्केट। 4. बड़ा तालाब : भीड़ नियंत्रित करना चुनौती
कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: अपर बाजार, हरमू रोड, लेक रोड, पुरानी रांची और मेन रोड सहित अन्य स्थानों से 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।
दूरी: हरमू रोड से बड़ा तालाब करीब एक किमी दूर है।
चुनौती: भीड़ अधिक होने के कारण व्रतियों को घाट पर पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। भीड़ नियंत्रित करना भी चुनौती।
सुविधा: 12 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। स्टूडेंट फेडरेशन छठ पूजा समिति श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी। समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि 76 कार्यकर्ता व्यवस्था संभालेंगे। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात रहेंगे।
सजावट: लेक रोड व पुरानी रांची की तरफ आकर्षक सजावट।
पार्किंग: किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब जाने वाले रूट में सड़क किनारे वाहन पार्क कर सकते हैं। 5. जोड़ा तालाब, बरियातू 10 हजार व्रती आएंगे
कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, बरियातू बस्ती, बरियातू रोड, हिल-व्यू रोड और चेशायर होम रोड से करीब 10 हजार व्रती पहुंचेंगे।
मुख्य सड़क से दूरी: बरियातू रोड से छठ घाट 600 मीटर दूर।
चुनौती: एक ही घाट पर छठ होने के कारण व्रतियों को पर्याप्त जगह मिलना चुनौती होगी।
सुविधा: आठ चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। महापर्व छठ पूजा समिति, जोड़ा तालाब के अध्यक्ष बीजेंद्र सिंह ने बताया कि घाट की सफाई कराई गई है। जिन व्रतियों को फल और दूध की जरूरत होगी, समिति की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।
सजावट: तालाब के तीन तरफ लाइटिंग व फूलों से सजावट।
पार्किंग: बरियातू रोड पर ही वाहनों की पार्किंग होगी। घाट के आसपास वाहन ले जाने पर रोक रहेगी। 6. करमटोली तालाब : मुख्य सड़क पर है घाट
कहां-कहां से आएंगे श्रद्धालु: बरियातू रोड, मोरहाबादी, आदिवासी हॉस्टल रोड, डिप्टी पाड़ा गली और सर्कुलर रोड से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।
मुख्य सड़क से दूरी: करमटोली चौक के बगल में ही छठ घाट।
चुनौती: चारों ओर घाट नहीं बने होने के कारण भीड़ अधिक होने पर व्रतियों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पाएगी।
सुविधा: छह चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। करमटोली छठ महापर्व एवं सोहराई जतरा समिति के अध्यक्ष रमन वर्मा ने बताया कि घाट की सफाई और बैरिकेडिंग का काम पूरा हो गया है। व्रतियों के बीच फल और दूध का वितरण किया जाएगा।
सजावट: तालाब के चारों ओर लाइटिंग एवं फूलों से सजावट।
पार्किंग: क्लब के पास, आईएमए भवन और मोरहाबादी जाने वाली सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग। छठ व्रतियों के स्वागत के लिए 14 तक सभी घाटाें पर तैयारी पूरी हाे जाएगी। पानी साफ करने के लिए फिटकरी, ब्लीचिंग पाउडर औाैर चूना भी डाला जाएगा। राेशनी की व्यवस्था भी की जा रही हैं। हाई रिस्क वाले घाटाें पर बैरिकेडिंग की गई है। सभी घाटाें पर सुरक्षा चेतावनी का बाेर्ड भी लगाया गया है। श्रद्धालु सुरक्षा नियमाें का पालन करें, ताकि काेई भी अप्रिय घटना न हाे। – सुशांत गाैरव, नगर आयुक्त



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top