Last Updated:
Ranchi Bridal Sandal Shopping: रांची के कचहरी चौक स्थित पंचवटी कॉम्प्लेक्स में शादी के सीजन के लिए ब्राइडल सैंडल और जूतों पर भारी सेल मिल रही है. यहां दो सौ से तीन सौ रुपये में आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं. वैरायटी इतनी है कि आप हील से लेकर फ्लैट्स और शूज तक कुछ भी सेलेक्ट कर सकती हैं.
रांची. अब कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आप खासतौर पर दुल्हन के लिए सैंडल या ब्राइडल जूते की तलाश में हैं, तो कचहरी चौक के समीप आ सकते हैं. यहां ऐसी कई दुकानें हैं, जहां भारी डिस्काउंट मिलता है और सेल चलती है. यहां आपको 200-300 रुपये में दुल्हन स्पेशल सैंडल और जूते देखने को मिलेंगे. खास बात यह है कि वैरायटी इतनी है कि आपको अपने मन का कोई न कोई फुटवियर जरूर पसंद आ जाएगा. हो सकता है आप एक लेने जाएं और कई सारे लेकर आएं.
रांची के कचहरी स्थित पंचवटी कॉम्प्लेक्स में नीचे ही आपको तीन से चार दुकानें देखने को मिल जाएंगी. हाई हील्स दुकान के संचालक बृजेश बताते हैं कि उनके पास दुल्हनों के लिए एक से बढ़कर एक सैंडल मिलेंगी. इनमें आर्टिफिशियल डायमंड का काम किया गया है, जो दिखने में काफी यूनिक और स्पेशल लगता है.
यूनिक कलेक्शन मिलेगा यहां
बृजेश बताते हैं कि इसके अलावा उनकी दुकान पर साल भर सेल लगी रहती है. आपको 200 से 300 रुपये में दुल्हन की सैंडल देखने को मिलेगी. इसके अलावा अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो इनके पास डिजाइनर सैंडल भी हैं. यहां हर कलर और डिजाइन में वैरायटी देखने को मिलेगी. किसी दुल्हन को फ्लैट सैंडल पसंद होती है, तो किसी को थोड़ी हील या पेंसिल हील. ऐसे में हर पसंद के हिसाब से कलेक्शन मौजूद है.
इसके अलावा आपको लाइट कलर में भी काफी खूबसूरत कलेक्शन मिलेगा, जिन पर भारी-भरकम काम किया गया है. क्योंकि आजकल दुल्हनों को लाइट कलर काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं, ट्रेडिशनल रेड कलर में गोल्डन कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगा. ये सभी सैंडल ऐसी हैं, जिन्हें पहनते ही आपके पैर काफी खूबसूरत दिखेंगे. यहां आपको मोजड़ी और कोल्हापुरी डिजाइन में भी ब्राइडल सैंडल देखने को मिलेंगी.
फ्लैट्स में भी बढ़िया कलेक्शन
अगर आपको हील्स पसंद नहीं हैं, तो आप ब्राइडल जूते भी ले सकती हैं. जी हां! जूतों पर भी काफी हैवी वर्क और खूबसूरती से जरी का काम किया गया है. ये आपके लहंगे के साथ बिल्कुल मैच करेंगे. तो अगर आप शॉपिंग करना चाहती हैं, तो पंचवटी कॉम्प्लेक्स आ सकती हैं. यहां सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक शॉपिंग कर सकती हैं. यहां बजट में बहुत सारे आइटम हैं और बिना जेब हल्की किए आप अपने लिए बेस्ट चुन सकती हैं.
About the Author
Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…