![]()
बोकारो | बालीडीह थाना क्षेत्र के गौस नगर में आम रास्ते पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गौस नगर निवासी नूरजहां परवीन ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। नूरजहां ने एसपी कार्यालय के बाहर बताया कि वर्ष 1997 में हैसाबातु मौजा में 12 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि मो. आरिफ रास्ते को बंद कर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। विरोध करने पर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया कि 8 नवंबर को उनके दोनों बेटों के साथ मारपीट की गई।
Source link