भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल:अभय ने 25 लाख तक में...




जेएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने पूरक चार्जशीट दायर की है। इसमें मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी, उसकी प|ी, भाई और परीक्षा एजेंसी से जुड़े 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में कहा गया है कि अभय ने न सिर्फ अभ्यर्थियों को 12 से 25 लाख रुपए में पेपर बेचा, बल्कि उसने खुद, प|ी और भाई ने भी फर्जीवाड़े के दम पर सरकारी नौकरी हासिल की। इन सभी को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति पत्र मिला था। इसके बाद वे विभिन्न विभागों में तैनात हो गए थे। घोटाले के 10 किरदार और उनकी भूमिका अभय कुमार तिवारी (सिंडिकेट का सरगना) : अभय परीक्षा एजेंसी टीडीपीएल में मार्केटिंग मैनेजर रह चुका है। इसी अनुभव का फायदा उठाकर उसने एजेंसियों से साठगांठ की और नेटवर्क खड़ा किया। अभ्यर्थियों को 12 से 25 लाख में पेपर बेचा। खुद भी धांधली कर परीक्षा पास की और गोड्‌डा के पोड़ैयाहाट में बीएसओ पद पर तैनात हुआ। सुषमा कुमारी (अभय की प|ी): पति के सिंडिकेट का लाभ उठाते हुए सुषमा ने भी परीक्षा पास की और सरकारी नौकरी हासिल की। उसने अभ्यर्थियों से वसूली गई रकम को पारिवारिक बैंक खातों में डायवर्ट करने और छिपाने में सक्रिय भूमिका निभाई। अक्षय कुमार तिवारी (अभय का भाई): अक्षय ने भी इसी फर्जीवाड़े के दम पर नौकरी पाई। वह अभ्यर्थियों से गारंटी के तौर पर दस्तावेज, ब्लैंक चेक और सादे स्टांप पेपर जमा कराने, स्थानीय संपर्कों को साधने और वसूली की रकम को ठिकाने लगाने का काम संभालता था। सोमांश प्रकाश (परीक्षा एजेंसी का कर्मी): सोमांश जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा संचालन से जुड़ी दिल्ली की एजेंसी (आईसीएन/वेबेल टेक्नोलॉजी) का कर्मी था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top