Last Updated:
UP Chunav 2027: यूपी चुनाव 2027 में क्या दलित वोट बैंक के लिए महाभारत शुरू होगा? क्यों सपा-बसपा-कांग्रेस-बीजेपी-आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां, दलित वोट हासिल करने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ने में लग गए हैं? क्यों योगी सरकार के मंत्री सुभसपा नेता ओमप्रकाश राजभर ने सपा नेता आजम खान के भारत रत्न बी आर अंबेडकर पर दिए बयान का अखिलेश यादव से हिसाब मांगा? क्या सपा का आगरा दलित सम्मेलन हिट रहा, जिससे बसपा और आजाद समाज पार्टी के साथ-साथ बीजेपी को भी मिर्ची लग गई?
यूपी में दलित वोट बैंक को लेकर अखिलेश यादव पर चौतरफा हमला शुरू.
लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले दलित वोटों पर कब्जे की जंग तेज हो गई है. हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के बीच हुए गठबंधन ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं. अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने जेल में बंद आजम खान के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राज्य के लगभग 22 प्रतिशत दलित वोट बैंक को साधने के लिए अब पुराने बयानों को भी फिर से उछाला जा रहा है.
एक तरफ एनडीए में बीजेपी के सहयोगी दल और उनके नेता सपा पर हमला बोल रहे हैं, तो दूसरी तरफ एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी भी अखिलेश को घेरने में जुटी हैं. सवाल यह है कि क्या 2027 के चुनाव में दलित वोट बैंक के लिए सियासी महाभारत छिड़ने वाली है? क्यों सपा, बसपा, कांग्रेस, बीजेपी, आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम जैसी तमाम पार्टियां दलित वोट पाने के लिए पुराने मुद्दों को हवा दे रही हैं? क्यों आजम खान और रामजीलाल सुमन जैसे सपा नेताओं के पुराने बयानों को आधार बनाकर यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर अखिलेश यादव से सवाल पूछ रहे हैं? आखिर जेल में बंद सपा नेता आजम खान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पर ऐसा क्या बयान दिया था, जिस पर अब यूपी की राजनीति गर्माने वाली है?
VIDEO | Agra: “BJP tries to change the definition of PDA, but the massive support from Dalits shows that the ‘D’ in PDA has become ‘Damdar Dalit’,” says Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/y11Jr4ajXD