नई दिल्ली (Chhath Puja 2026 School Holiday). लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. 13 नवंबर से शुरू हुआ यह चार दिवसीय महापर्व 16 नवंबर यानी कल, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. इस पावन अवसर पर घर-परिवार में पूजा की तैयारियों के बीच ज्यादातर बच्चों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?
कल छठ पूजा की छुट्टी कहां-कहां है?
छठ महापर्व मुख्य तौर पर बिहार और झारखंड में मनाया जाता है. हालांकि अब दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी छठ पूजा की धूम देखी है. इसी को ध्यान में रखते हुए अब छठ पूजा की छुट्टी सिर्फ बिहार या झारखंड तक सीमित नहीं है. जानिए कल कहां-कहां स्कूल बंद रहेंगे.
बिहार: बच्चों को मिली सबसे लंबी 11 दिनों की छुट्टी
झारखंड: 17 नवंबर तक लटके रहेंगे स्कूलों के ताले
झारखंड में भी छठ महापर्व के चलते 15 से 17 नवंबर 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है. कई जिलों में 14 नवंबर से ही छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. यहां भी बच्चे 17 नवंबर तक त्योहार का आनंद ले सकेंगे और सामान्य रूप से स्कूल 18 नवंबर से खुलेंगे.
दिल्ली-NCR: रविवार के साथ मिला ‘डबल धमाका’
उत्तर प्रदेश: पूरे राज्य में छुट्टी नहीं, इन जिलों में डीएम का आदेश
यूपी में छठ पूजा पर राज्यव्यापी छुट्टी के बजाय जिलाधिकारियों (DM) को स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया है.
- कानपुर नगर और वाराणसी: इन दोनों जिलों के डीएम ने 16 नवंबर 2026 को स्थानीय और सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे.
- पूर्वांचल के जिले: गोरखपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, बलिया और प्रयागराज में भी स्थानीय प्रशासन के आदेश पर प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल 16 नवंबर को बंद रहेंगे.