साइबर ठग अब ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी को भी ठगी का नया हथियार बना रहे हैं। आम लोगों के बाद अब उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारी भी इनके निशाने पर हैं। बोकारो में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बोकारो स्टील प्लांट के उप महाप्रबंधक (सुरक्षा) लेफ्टिनेंट कर्नल आरएस शेखावत से पार्सल डिलीवरी के नाम पर 699 रुपए की कथित ठगी कर ली गई। आरोप है कि शैडो फैक्स कूरियर कंपनी का डिलीवरी बॉय बनकर पहुंचे युवक ने नकद भुगतान के बजाय ऑनलाइन भुगतान कराया और बदले में सामान की जगह खाली डिब्बा थमा गया। पीड़ित अधिकारी ने शनिवार को सेक्टर-6 थाना को लिखित शिकायत किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11:06 बजे गोविंद नाम का युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी से सेक्टर-5 स्थित बोकारो निवास के सी-7 आवास पहुंचा। स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं थी। पार्सल देने के एवज में उसने 699 रुपए मांगे। अधिकारी ने यूपीआई से पेमेंट किया। बोकारो से 10 महीने में 93 लाख की हुई ठगी जिले में साइबर अपराध का बढ़ता दायरा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से 20 अगस्त 2026 तक बोकारो साइबर थाना में ठगी के 24 मामले दर्ज हुए। इनसे अपराधियों ने 93 लाख 48 हजार 754 रुपए की ठगी की। पुलिस ने 63 लाख 75 हजार 569 रुपए विभिन्न बैंक खातों में रुकवाए, जबकि करीब 29.88 लाख रुपए वापस कराए हैं।
Source link