भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जल लेकर मां जगद्धात्री के दरबार पहुंचे श्रद्धालु



सिटी रिपोर्टर | बोकारो मां जगद्धात्री पूजा को लेकर बुधवार को शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कैंप-2 स्थित तिरंगा पार्क के सूर्य सरोवर से श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल उठाया और श्रीरामकृष्ण विवेकानंद आश्रम स्थित मंदिर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और मां जगद्धात्री के प्रति अटूट आस्था देखने को मिली। आश्रम परिसर में गुरुवार को धूमधाम से श्रीश्री जगद्धात्री पूजा का आयोजन किया जाएगा। श्रीरामकृष्ण विवेकानंद संघ की ओर से आयोजित पूजा में रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी, रांची के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गुरुवार सुबह 6 बजे सप्तमी पूजा, 7 बजे चंडी पाठ और 10 बजे पुष्पांजलि होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top