भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शराब समझकर पी गए जहर, 15 लोगों ने तोड़ा दम, 125 पहुंचे...


मणिपुर के चंदेल जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पिछले तीन दिनों में अबतक 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 125 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बीमार लोगों का इलाज इम्फाल के शिजा हॉस्पिटल, RIMS और JNIMS समेत कई अस्पतालों में चल रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला स्थानीय स्तर पर तैयार की गई शराब में जहरीला मेथनॉल मिल जाने से जुड़ा हो सकता है.

यह घटना चंदेल जिले के चकपी करोंग और आसपास के इलाकों की बताई जा रही है. बीमार लोगों में स्थानीय निवासी और मध्यम उम्र के लोग भी शामिल हैं. कई मरीजों में मेथनॉल विषाक्तता से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं. हालांकि, घटना की आधिकारिक जांच और मौतों की वजह की पुष्टि का इंतजार है.

इस घटना के बाद इम्फाल के शिजा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है. अस्पताल के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. चेतन हुंडोंगबाम ने ANI को बताया कि चंदेल जिले में जहरखुरानी की सूचना मिलने के बाद मरीजों को अस्पताल लाया गया. शुरुआती जांच में मेथनॉल विषाक्तता की आशंका सामने आई.

डॉ. हुंडोंगबाम के मुताबिक, अस्पताल में करीब 140 मरीज पहुंच चुके थे. इनमें से एक मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीन की हालत गंभीर थी. इन गंभीर मरीजों का हेमोडायलिसिस किया जा रहा था, जो शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने और किडनी की मदद के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया है.

उन्होंने बताया कि अस्पताल में तैयार किए गए बेड मरीजों की संख्या के मुकाबले कम पड़ने लगे हैं. ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग, RIMS और दूसरे चिकित्सा संस्थानों से मदद मांगी गई है. मरीजों को जरूरत के मुताबिक अन्य अस्पतालों में भी भेजा जाएगा. गंभीर मरीजों, जिन्हें लाइफ सपोर्ट या डायलिसिस की जरूरत है, को शिजा हॉस्पिटल में रखा जाएगा.

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शिजा हॉस्पिटल पहुंचकर प्रभावित मरीजों और चिकित्सा टीमों से मुलाकात की. उन्होंने मरीजों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की ओर से इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

Chief Minister Shri Yumnam Khemchand Singh today visited Shija Hospitals and Research Institute, Imphal West district, and Babina Hospital, Imphal East district and enquired about the health conditions of persons undergoing medical treatment following the consumption of adulterated liquor.
During the visits, the Chief Minister interacted with the doctors and hospital authorities and took stock of the medical treatment being provided to the patients. The Chief Minister further assured that the State government would extend support to those undergoing medical treatment in hospitalsand wished them a speedy recovery.

चंदेल जिला मुख्यालय से जुड़े सुमिल लांगू ने ANI को बताया कि पिछले दो से तीन दिनों में यह घटना सामने आई है. उनके मुताबिक, अब तक 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है. शिजा हॉस्पिटल में करीब 150 लोग जांच और इलाज के लिए पहुंचे हैं. इसके अलावा बाबिना हॉस्पिटल में भी कई मरीजों का उपचार चल रहा है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रभावित लोगों ने चकपी करोंग इलाके में स्थानीय स्तर पर तैयार की गई शराब का सेवन किया था. आशंका है कि इस शराब में मेथनॉल मिला हुआ था. मेथनॉल एक बेहद जहरीला रसायन है, जिसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top