भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निष्क्रिय पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण जरूरत पड़ने पर दूसरे लोगों को...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, कला-संस्कृति केंद्र अखाड़ा, कचहरी मोड़, लोहरदगा में जिला राजी पड़हा व्यवस्था की बैठक जिला बेल लक्ष्मी नारायण भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय पड़हा एवं जिला राजी पड़हा व्यवस्था के पदाधिकारियों की कार्यशैली तथा गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान लंबे समय से बिना किसी कारण निष्क्रिय रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए सूचना जारी करने का निर्णय लिया गया। जरूरत पड़ने पर उनके स्थान पर दूसरे सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी देने पर भी सहमति बनी। बैठक में विशु सेंदरा में पारित 26 बिंदुओं को गांव तथा समाज में मजबूती से लागू करने की रणनीति तैयार की गई। जिले में सामने आ रही विभिन्न सामाजिक घटनाओं को देखते हुए समाज के भीतर अनुशासन तथा सामाजिक नियमों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाने पर जोर दिया गया। आदिवासी समाज की धार्मिक तथा सांस्कृतिक परंपराओं के बदलते स्वरूप पर चिंता भी जताई गई। अपनी मूल पहचान, धर्म तथा संस्कृति को संरक्षित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आदिवासी जमीन की अवैध तथा गलत तरीके से बिक्री पर रोक लगाने के लिए सामाजिक स्तर पर निगरानी तथा जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। गांवों में प्रचारकों तथा एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई। इस विषय पर समाज को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार को रोकने में यदि प्रशासन तथा सरकार अपेक्षित सहयोग नहीं करते हैं, तो जिला पड़हा व्यवस्था अपने स्तर पर प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की रणनीति अपनाएगी। समाज में शिक्षा तथा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद लोगों को संगठित तरीके से सहयोग देने पर भी सहमति बनी। बैठक में पेशरार, सेंदूर, चौकनी, झालजमुरा, पालमी, धोबाली, जमगाई, कसपुर, अरकोसा, अकाशी, तोड़ार, चरिमा, एडादोन, हुदू, हेसल, नारी तथा नवाडीह सहित विभिन्न पड़हा के पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर लक्ष्मी नारायण भगत, वीरेंद्र उरांव, बुद्धेश्वर उरांव, गोसाई भगत, बजरंग उरांव, सुखदेव उरांव, राजू बखला, मंजन उरांव, नारायण उरांव, विरसु भगत, श्रवण मुंडा, भुखला उरांव, निरंजन उरांव, नमी उरांव, सीताराम भगत, बुधदेव उरांव, चंद्रमोहन उरांव, खदिया उरांव, रामदेव उरांव, विशुनदेव उरांव, मंगलेश्वर भगत एवं रमेश उरांव सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top