भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लोहरदगा के दिलशान अंसारी का झारखंड अंडर-14 टीम में चयन




लोहरदगा| जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी दिलशान अंसारी ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की झारखंड अंडर-14 टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। दिलशान 12 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुके हैं। उनकी इस सफलता से लोहरदगा जिले का मान बढ़ा है। दिलशान की इस कामयाबी के पीछे परिवार का खेल के प्रति लगाव और बड़े भाई की प्रेरणा भी अहम रही है। उनके बड़े भाई वर्ष 2016 से झारखंड टीम के लिए खेलते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित गुलमोहर अकादमी और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में उच्चस्तरीय खेल प्रशिक्षण प्राप्त किया है। बड़े भाई को खेल के मैदान में आगे बढ़ते देखकर दिलशान ने भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मेहनत जारी रखी और आज झारखंड टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि के पीछे उनके पिता कुद्दुस अंसारी का संघर्ष, मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग दिया। पिता के अटूट विश्वास और दोनों भाइयों की मेहनत ने परिवार को यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई है। दिलशान के चयन पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top