भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधायक आवास में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला:पीड़िता को लेकर विधायक भूषण...




सिमडेगा जिले की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस शनिवार को पीड़िता को लेकर कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के आवास पर पहुंची। वहां पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने लड़की से पूछा कि घटना वाले दिन विधायक किस कमरे में ठहरे थे। किस जगह उन्होंने अपने जूते खुलवाए थे। वह कितनी देर में पानी लेकर विधायक के कमरे में गई थी। पीड़िता ने पुलिस के हर सवालों का जवाब दिया। उसने घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने में जांच टीम का सहयोग किया। रांची की विशेष पॉक्सो अदालत में नाबालिग का बयान दर्ज कराया शनिवार को रांची स्थित पॉक्सो की विशेष अदालत में स्पेशल जज के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने अपने साथ घटित पूरी घटना का समर्थन किया। इसके बाद स्पेशल जज ने बयान को सीलबंद कर अभिलेख के साथ अटैच कर दिया। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मई में भूषण की पत्नी जोसिमा खाखा और बहन एमा बाड़ा उसे घर ले गई थी। वहां से रांची में विधायक आवास भेज दिया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top