भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में छठ की खुशियां मातम में बदलीं:अर्घ्य के बाद घर पहुंचने...




छठ महापर्व पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुतरिया गांव की है। मृत बच्ची की पहचान गांव निवासी मंटू वर्मा की पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के पोखरिया तालाब में छठ व्रती और श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे थे। इसी दौरान करिश्मा को तालाब में नहलाने के बाद पानी से निकालकर किनारे पर लाया गया था। हालांकि, कुछ देर बाद वह दोबारा कब तालाब के पानी में चली गयी, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। परिजन भी इस बात से अनजान रहे कि बच्ची तालाब में चली गयी है। अर्घ्य और पूजा की गतिविधियों के बीच हुए इस हादसे का पता तत्काल नहीं चल सका। तालाब में मिली बच्ची की लाश पूजा के बाद जब परिजन घर पहुंचे, तो करिश्मा उनके साथ नहीं थी। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पिता मंटू वर्मा, दादा नारायण वर्मा और चाचा सुनील वर्मा सहित ग्रामीण पोखरिया तालाब पहुंचे। सभी ने तालाब में बच्ची की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद करिश्मा गहरे पानी में अचेत अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने उसे तत्काल पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। छठ पूजा के लिए जुटे ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध रह गये। परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम छठ महापर्व के दिन हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में पर्व की खुशियां थीं, वहां बच्ची की मौत के बाद मातम छा गया। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से दुखी हैं। पुतरिया गांव में पर्व का उत्साह अचानक गम में बदल गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top