![]()
गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन होने का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना 14 नवंबर की सुबह की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गांव के शिवलाल मुर्मू (48) और उनकी पत्नी बड़की देवी (43) शामिल हैं। मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामले में नामजद किया गया है। बेटे की मौत के बाद लगाया डायन होने का आरोप सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के अनुसार, घटना सुबह करीब छह से सात बजे के बीच हुई। मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू का बेटा कई दिनों से बीमार था। गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां 13 नवंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिजनों ने मृतका पर डायन होने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर अगले दिन सुबह उस पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पति लखीराम मुर्मू के बयान पर मुफ्फसिल थाने में कांड संख्या 330/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्या और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दो गिरफ्तार मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर शिवलाल मुर्मू और उनकी पत्नी बड़की देवी को गिरफ्तार किया गया। अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, संजय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Source link