भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खेल महोत्सव, 28 को खेलगांव में होगा समापन समारोह:490 खिलाड़ियों को मिलेगा...




झारखंड के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार बड़ा सम्मान देने जा रही है। राज्य स्थापना दिवस और सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में करीब 490 खिलाड़ियों के बीच करीब 5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित समापन समारोह में खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। खेल विभाग ने खिलाड़ियों के सम्मान और खेल महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुरूप कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। एशियन गेम्स में हॉकी और आर्चरी में पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को भी समारोह में पुरस्कृत किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 27 नवंबर को राज्यस्तरीय मुकाबले होंगे राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 17 नवंबर से खेल महोत्सव की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 17 से 24 नवंबर तक जिला और प्रमंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जबकि 26 और 27 नवंबर को राज्यस्तरीय मुकाबले होंगे। खेल निदेशक छवि रंजन के अनुसार, महोत्सव में पारंपरिक और लोकप्रिय दोनों तरह के खेल शामिल किए गए हैं। पारंपरिक खेलों में गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भार दौड़ और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही हॉकी, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों में भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। किस खेल में कितना इनाम कैश अवार्ड के लिए प्रक्रिया पूरी खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड देने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इसी दौरान खेल महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। एशियन गेम्स में जिन खिलाड़ियों को पदक मिला है, उन्हें भी पुरस्कृत किए जाने की प्रक्रिया जारी है। – छवि रंजन, खेल निदेशक



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top