भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tennis Player Mirra Andreeva Wins WTA Title


  • Hindi News
  • Career
  • Tennis Player Mirra Andreeva Wins WTA Title | Cartoonist PV Krishnan Passes Away

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं।

NATIONAL (नेशनल)

1. बेलारूस के विदेश मंत्री रिजेनकोव 4 दिन की यात्रा पर आए

  • 16 नवंबर को बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव चार दिनों के भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।
  • बेलारूस के विदेश मंत्री रिजेनकोव और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जीतिन प्रसाद ने ‘भारत-बेलारूस अंतर-सरकारी आयोग’ की 12वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की।
  • दोनों प्रमुखों ने बिजनेस , इकोनॉमिक्स ,साइंस, टेक्नोलॉजी और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
  • आज रिजेनकोव विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के साथ भी बातचीत करेंगे।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बेलारूस के बीच आपसी बिजनेस, इकोनॉमिक्स, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना।
  • भारत और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने और 2026-2030 के लिए सहयोग का रोडमैप तैयार करने पर भी काम चल रहा है।
  • बेलारूस ने भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा शुरू की है। दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए सीधी उड़ान सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

2. जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बने

  • 16 नवंबर को जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने।
  • जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने हैं। ICC के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना।
  • इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था।
  • जय शाह लगातार दो बार यह पद संभालने वाले दूसरे और ICC प्रमुख बनने वाले पांचवें भारतीय हैं।
  • शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर चेयरमैन पद संभाल चुके हैं।
  • शशांक लगातार 2 बार ICC चेयरमैन रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2015 से मई 2016 तक BCCI प्रेसिडेंट रहते हुए अंतरिम चेयरमैन के रूप में यह जिम्मेदारी संभाली थी।
शाह पहली बार 27 अगस्त 2024 को ICC के चेयरमैन चुने गए थे।

शाह पहली बार 27 अगस्त 2024 को ICC के चेयरमैन चुने गए थे।

NATIONAL (नेशनल)

3.भारत ICC क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

  • 15 नवंबर को भारत को ICC क्रिकेट टूर्नामेंट 2029 की मेजबानी मिली।
  • 2029 पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी की 9 से 28 अक्टूबर तक होगी।
  • भारत 2006 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
  • भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा 2031 पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप की भी मेजबानी करेगा।
  • इसके साथ ही 2031 में वनडे वर्ल्ड कप की भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से होस्ट करेंगे।
  • इन आयोजनों की घोषणा ICC बोर्ड की बाली (इंडोनेशिया) में हुई बैठक के बाद की गई।
  • दरअसल ICC ने 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी किया।
  • बोर्ड ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 के क्वालिफाइंग मुकाबलों के लिए मेजबान देशों और तारीखों का भी ऐलान किया।
  • पुरुषों का क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में होगा। महिलाओं का टूर्नामेंट 26 फरवरी से 5 मार्च तक अमेरिका में खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा ने WTA खिताब जीता

  • 15 नवंबर को रूस की 19 साल की टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने को WTA (विमेंस टेनिस एसोसिएशन) फाइनल्स का खिताब जीता।
  • अमेरिका के इंडियन वेल्स में खेले गए फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की 32 साल की एलिना स्वितोलिना को 7-5, 6-3 से हराया।
  • एंड्रीवा ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना सभी 5 मुकाबले जीते। इस जीत के साथ एंड्रीवा करियर की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड नंबर-2 रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।
  • जीतने के बाद एंड्रीवा को 33.7 लाख डॉलर (करीब 28.4 करोड़ रुपए) की इनामी राशि और अल्ट्रावॉयलेट पर्पल रंग की मर्सिडीज-बेंज कन्वर्टिबल कार मिली।
  • एंड्रीवा से पहले क्रिस एवर्ट, मार्टिना नवरातिलोवा और सेरेना विलियम्स जैसी दिग्गज खिलाड़ी भी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
एंड्रीवा बिना कोई सेट गंवाए WTA फाइनल्स का खिताब जीतने वाली 11वीं खिलाड़ी बनीं।

एंड्रीवा बिना कोई सेट गंवाए WTA फाइनल्स का खिताब जीतने वाली 11वीं खिलाड़ी बनीं।

निधन (DEATH)

5.कार्टूनिस्ट पी.वी. कृष्णन का निधन

  • 17 नवंबर को तीखे सामाजिक-राजनीतिक व्यंग्यों के लिए मशहूर कार्टूनिस्ट पी.वी. कृष्णन का निधन हो गया वे 83 वर्ष के थे।
  • पी.वी. कृष्णन को उनकी लोकप्रिय कार्टून सीरीज ‘साक्षी’ (गवाह) के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।
  • कृष्णन की ये सीरीज 1977 से शुरू होकर चार दशकों से भी अधिक समय तक ‘कुंकुमम’ साप्ताहिक पत्रिका में छपती रही।
  • कृष्णन ने 1976 में राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग (PRD) में डिजाइनर के तौर पर करियर की शुरुआत की।
  • सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद, उन्होंने अपने कार्टूनों के जरिए लगातार सवाल उठाए। उनके कार्टूनों की खासियत ये थी कि वे बहुत कम रेखाओं का इस्तेमाल करके गहरी बातें कह देते थे।
  • जनसंपर्क विभाग में काम करने के दौरान उनके डिजाइन कई बड़े अभियानों का हिस्सा रहे, जिनमें ‘पीपल्स प्लान कैंपेन’ (जन योजना अभियान) और नशा-विरोधी अभियान शामिल रहे।
  • कृष्णन ने सबसे यादगार कार्टूनों में से एक है ‘प्रकृतियुदे कन्ननीर’ (प्रकृति के आंसू), जिसके जरिए उन्होंने ‘साइलेंट वैली’ को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शनों के दौरान पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को सामने रखा।
7 नवंबर 2017 को सचिवालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन स्थल पर पी.वी. कृष्णन (दाएं) एक कार्टून बनाते हुए।

7 नवंबर 2017 को सचिवालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन स्थल पर पी.वी. कृष्णन (दाएं) एक कार्टून बनाते हुए।

मिसलीनियस

6. डायरेक्टोरेट जनरल डिफेंस एस्टेट्स और रक्षा मंत्रालय ने MoU किया

  • 16 नवंबर को नई दिल्ली में ‘डायरेक्टोरेट जनरल डिफेंस एस्टेट्स’ और ‘सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय’ के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • ये MoU देशभर के कंटोनमेंट एरिया में रहने वाले बुजुर्गों की देखभाल, सुरक्षा और कल्याण को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
  • इस मौके पए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
  • ये MoU रक्षा मंत्रालय, रक्षा संपदा महानिदेशालय (DGDE) के जरिए किया गया है। इसका उद्देश्य नए डे-केयर सेंटर शुरू करना है।
  • साथ ही कंटोनमेंट एरिया में रहने वाले सीनियर सिटीजन्स के घरों को बनाना और युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल के लिए (जेरियाट्रिक केयरगिवर्स) ट्रेनिंग देना शामिल है।
  • इसमें छावनी बोर्डों द्वारा अपने बजट से चलाए जा रहे मौजूदा डे केयर सेंटरों और सीनियर सिटीजन के संचालन और रखरखाव के लिए मिलने वाली मदद भी शामिल है।

6. कोलकाता में सागर सुरक्षा 2026 शुरू

  • 16 नवंबर को इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने गृह मंत्रालय (MHA) के सीमा प्रबंधन प्रभाग के साथ मिलकर कोलकाता में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के तटीय सुरक्षा सेमिनार, ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की।
  • ये सेमिनार भारत के समुद्री तटों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
  • इसमें तटीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा की गई।
  • भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का आपसी सहयोग जरूरी है।
  • इसका उद्धघाटन पश्चिम बंगाल के गृह एवं पर्वतीय मामलों के राज्य मंत्री बिशाल लामा ने किया।
  • इसमें तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालयों, सशस्त्र बलों और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • इसमें समुद्री सुरक्षा की चुनौतियों, खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा की गई।
  • समुद्री निगरानी और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

———————–

ये खबर भी पढ़ें..

करेंट अफेयर्स 16 नवंबर:देश में पहली बार गर्भ में पल रहे बच्चे के रीढ़ की ओपन सर्जरी, भारत-नेपाल के बीच ट्रेन सर्विस शुरू

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top