![]()
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 11 वर्षीय भतीजी (अनाथ बच्ची) की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी बड़े पापा सन्नी गोप की निशानदेही पर डिलियामिर्चा के पास रेल लाइन के किनारे से बच्ची का शव बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर बच्ची की हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों से ढक दिया था। परिजनों के मुताबिक, माता-पिता के निधन के बाद बच्ची का पालन-पोषण उसके चाचा कर रहे थे। गुरुवार शाम से वह अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि बच्ची को आखिरी बार उसके बड़े पापा सन्नी गोप के साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में अकेले लौटता दिखा आरोपी शक के आधार पर परिजनों ने आरोपी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसमें सन्नी गोप बच्ची को साइकिल पर बैठाकर ले जाता दिखा, लेकिन कुछ घंटों बाद वह अकेले ही घर लौटता नजर आया। फुटेज के आधार पर जब परिजनों ने सन्नी से पूछताछ की, तो वह टालमटोल करने लगा और दुकान के पास बच्ची को छोड़ने की झूठी कहानी सुनाई। इसके बाद परिजनों ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link