Last Updated:
Karnal News: हरियाणा के करनाल में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
मृतक की पहचान बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी के रूप में हुई है.
करनाल. हरियाणा के करनाल में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो जाने को लेकर छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी के रूप में हुई है.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद कि विसरा की फोरेंसिक जांच हरियाणा से बाहर की किसी प्रयोगशाला में कराई जाएगी, परिजनों ने सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया.
अधिकारियों ने बताया कि मामले में सीआईए-2 का एक निरीक्षक और हेड कांस्टेबल सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ राम नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की 103 (1) (हत्या), 61 (आपराधिक साजिश) और 127 (6) (अवैध रूप से कैद में रखना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मृतक के परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले सीआईए-2 (अपराध जांच एजेंसी) के कुछ कर्मी जितेंद्र को पकड़कर ले गए थे, जिसकी हिरासत में मौत हो गई.
असंध के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गोरखपाल ने संवाददाताओं को बताया कि छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है. एक न्यायिक जांच शुरू की गई है और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में चिकित्सकों के बोर्ड ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया. इससे पहले मृतक के परिजनों, रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी थी.
बिजना गांव के 32 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जैकी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी.
परिवार के कुछ सदस्यों ने मामले की केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी की है. इससे पहले, उन्होंने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. मामला मृतक के भाई की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसने आरोप लगाया कि 11 नवंबर की सुबह सीआईए-2 की टीम जितेंद्र को यह कहकर उठा ले गई कि उससे किसी मामले में पूछताछ करनी है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…