भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची से दिल्ली जाने वालों को राहत:स्पेशल ट्रेन चलाने की मिली मंजूरी,...




छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08077/08078 दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप चलेगी। रांची से यह ट्रेन मंगलवार (17 नवंबर) को दोपहर 12:37 बजे रवाना हुई, जबकि वापसी में आनंद विहार से 18 नवंबर को खुलेगी। छठ पर्व संपन्न होने के बाद दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से झारखंड लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 कोच वाली इस विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। यह ट्रेन मार्ग में लोहरदगा, टोरी, डालटनगंज (शाम 4:38 से 4:40 बजे) और गढ़वा रोड (शाम 6:00 बजे) समेत अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। धनबाद होते हुए 22 को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी
वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद होते हुए चर्लपल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच एक ट्रिप अमृत भारत स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 07561 चर्लपल्ली-बरौनी 20 नवंबर को दोपहर 2 बजे खुलेगी। अगले दिन धनबाद होते हुए 22 को रात 2:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। कल शाम 6:05 बजे आनंद विहार से खुलेगी
वापसी दिशा में यह स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 08078) 18 नवंबर को शाम 6:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी। यह गोविंदपुरी, चुनार और पंडित दीन दयाल उपाध्याय, टोरी, लोहरदगा रुकते हुए गुरुवार शाम 7:30 बजे रांची पहुंचेगी। 4 दिनों तक हवाई सफर महंगा
छठ के बाद हवाई सफर महंगा हो गया है। 17 से 20 नवंबर के बीच रांची से दिल्ली का किराया 10 से 14 हजार रुपए, मुंबई का 14 से 17 हजार और भुवनेश्वर का 17 से 22 हजार रुपए तक पहुंच गया है। आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू
07562 बरौनी चर्लपल्ली 22 नवंबर को रात 3 बजे खुलकर धनबाद के रास्ते 23 की देर शाम 7 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में अमृत भारत रैक के जनरल और स्लीपर के कुल 22 कोच होंगे। स्लीपर श्रेणी में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, अभी काफी सीटें उपलब्ध हैं। रूट: चर्लपल्ली, काजीपेट, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी। धनबाद से दिल्ली/ऋषिकेश की स्पेशल ट्रेनें
20 नवंबर को 03639 धनबाद-शकूरबस्ती, 21 व 28 नवंबर को 03309 धनबाद-दिल्ली, 22 नवंबर को 04311 कोलकाता-ऋषिकेश, 23 और 30 नवंबर को 03009 हावड़ा-आनंद विहार।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top