भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा के लाली माटी जंगल में मिला महिला का शव:अधजली है बॉडी,...




चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला और आधा जला शव मिला। भरही-रबदा बॉर्डर के पास लाली माटी जंगल की झाड़ियों में शव पड़ा था। महिला के दोनों पैरों में इंजेक्शन की छह सुइयां चुभी हुई थीं। वहीं, चेहरे और सीने समेत शरीर का करीब 30 से 50 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ था। सुबह करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीण गाय और बकरियां चराने जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल प्रतापपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी और गौरीघाट पुलिस पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव की स्थिति और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच की। दोनों पैरों में सुइयां, चेहरा और सीना भी जलाया गया पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के दोनों पैरों में तीन-तीन इंजेक्शन की सुइयां धंसी हुई मिलीं। इस तरह कुल छह सुइयां उसके पैरों में चुभाई गयी थीं। इसके अलावा महिला का चेहरा, सीना और शरीर का करीब 30 से 50 प्रतिशत हिस्सा जला हुआ था। घटनास्थल की एक और अहम बात सामने आयी है। जिस स्थान पर झाड़ियों में शव मिला, वहां आसपास आग जलने या किसी अन्य चीज के जलने के निशान नहीं मिले हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि महिला के शव को कहीं दूसरी जगह जलाने के बाद यहां लाकर फेंका गया होगा। शव घसीटकर झाड़ियों में फेंकने की आशंका घटनास्थल के पास मेन रोड पर खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह करने के बाद शव को सड़क से घसीटकर झाड़ियों में फेंका गया होगा। मौके से पुलिस ने खून से सनी मिट्टी, मृतका की चप्पल और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। इन साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी है। झारखंड-बिहार के कई थानों को दी गई सूचना प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना झारखंड-बिहार सीमा के नजदीक हुई है। ऐसे में महिला की शिनाख्त के लिए चतरा जिले के सभी थानों के साथ बिहार के कोठी, सलैया, इमामगंज और बांके बाजार थानों को भी सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top