भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोल्हान के शहीद समाधि स्थल सेरेंगसिया से भागाबिला तक मोटर साइकिल रैली...



चाईबासा| गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान की एक आवश्यक बैठक टाटा कॉलेज के पास केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकू की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने बैठक में मुख्य रूप से आगामी 19 नवंबर 2026 को झारखंड पुनरुथान अभियान स्टूडेंट्स विंग के नेतृत्व में कोल्हान के वीर शहीद समाधि स्थल सेरेंगसिया से भागाबिला तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर कोल्हान के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में जानकारी साझा करने की बात कही। विदित हो कि 19 नवंबर 1837 को वीर शहीद पोटो हो और उनके अन्य साथियों के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ सेरेंगसिया में भयंकर विद्रोह हुआ था। परिणामस्वरूप आज 19 नवंबर को कोल्हान दिवस के रूप में मनाने का प्रचलन शुरू हुआ है। अभियान स्टूडेंट्स विंग के नेतृत्व में 19 नवंबर 2026 को प्रात: 8 बजे से सेरेंगसिया शहीद समाधि स्थल से मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। सेरेंगसिया के बाद किताहातु, मोंगरा, जगन्नाथपुर, सारडिया, बालंडिया, रंगकुई, जंगीबुरु घाटी, बीड दिरी, ईपीलसिंगी, सिदमा, गीतिलपी होते हुए भागाबिला तक मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। बैठक में केंद्रीय सचिव अलबिन एक्का, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमंत ज्योति सिंकु, जिला अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष अरिल सिंकु आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top