![]()
धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड ओवरब्रिज के पास ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहुबहियार तोपचांची भेजा। ट्रक में रेलवे के पार्ट-पुर्जे लदे हुए थे। ट्रक डुमरी की ओर से आ रहा था और कोलकाता की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक गलत दिशा से चल रहा था। वहीं, कंटेनर कोलकाता की ओर से आ रहा था और बगोदर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वाटर बोर्ड ओवरब्रिज के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, कंटेनर चालक दुर्घटना के बाद अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link