भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘अभी तो हाथापाई की नौबत आएगी…’, कहां अटका है NCP के दोनों...


Last Updated:

महाराष्‍ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर बीते कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है. दोनों गुटों के शीर्ष नेताओं के बीच कभी दिल्‍ली तो कभी मुंबई में बैठकें हो रहीं हैं. इन बैठकों ने इन चर्चाओं को न केवल नए पंख दिए हैं, बल्कि उनकी उड़ान भी काफी ऊंची कर दी है. इस बीच, इस विलय को लेकर शिवसेना (यूटीबी) संजय राउत ने बड़ी बात कह दी है.

अभी तो हाथापाई की नौबत आएगी... कहां अटका है NCP का विलय, खुलकर बता दी पूरी बातZoom

शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने एनसीपी के विलय, गृहमंत्री अमित शाह और पूर्व सीएम अजित पवार को लेकर एक बार फिर दिल की भड़ास निकाली है. (Image: PTI)

NCP Merger Vs Sanjay Raut. आप देखते जाइए… अभी हालात इस कदर बिगड़ जाएंगे कि हाथापाई की नौबत आ जाएगी. उस पार्टी में अब ऐसे ही हालात हैं. अब वहां जाकर कौन लड़ाई-झगड़े में पड़े. ये बातें शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर कही हैं. दरअसल, महाराष्‍ट्र में एनसीपी (शरद गुट) और एनसीपी (अजित गुट) के विलय को लेकर लगातार माहौल गर्म है. कभी देश की तो कभी सूबे की राजधानी में दोनों गुटों के आला नेताओं के बीच लगातार बैठकें जारी है, जिसने विलय की संभावनाओं को लेकर अटकलों की नई जमीन तैयार करना शुरू कर दी है.

इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इस विलय को लेकर कुछ तीखा बोला है. उन्‍होंने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी. मैं बार-बार कह रहा हूं कि विलय की बात कभी आगे नहीं बढ़ेगी. ‘विलय क्यों होगा, किसलिए होगा, विलय का कारण क्या है?’ यह सवाल उठाते हुए उन्‍होंने कहा कि अजित पवार की अपनी पार्टी के अंदर ही भारी गुटबाजी चल रही है. आप देखेंगे कि हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि हाथापाई तक की नौबत आ जाएगी. उस पार्टी में ऐसे ही हालात हैं. अब, वहां जाकर कौन लड़ाई-झगड़े में पड़ेगा.

डिप्‍टी सीएम की प्रतिमा के अनावरण पर राउत का तंज

  1. शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण करने पर तंज कसा है. बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व डिप्‍टी सीएम अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण किया था.
  2. संजय राउत ने कहा कि अमित शाह ने अपने संबोधन में अजित पवार को अपना घनिष्ठ मित्र बताया था. उन्‍होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘लेकिन सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार ने अजित पवार को काफी परेशान किया.’
  3. शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा कि पहले तो बदनाम किया, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इतना परेशान कर दिया गया कि उन्होंने शरद पवार की पार्टी छोड़ दी.
  4. अब उनके दुनिया से जाने के बाद दोस्ती के कसीदे पढ़ रहे हैं. मैं फिर कहता हूं कि गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्रतिमा का अनावरण होना, उनके पूरे जीवन यात्रा की विडंबना है.

इसलिए मैं सुप्रीम कोर्ट आया था…
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था, इसलिए मैं यहां आया हूं. सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखूंगा. मैंने एक हलफनामा भी जमा किया है और मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी है. मुझे जो समन भेजा गया है, वह मीडिया में दिए गए मेरे इसी बयान पर आधारित है. जिसके कहा गया है कि आपने मीडिया में ऐसी-ऐसी बातें कही हैं. मैंने मीडिया में ही इसके लिए माफी भी मांग ली थी, फिर भी आपने मुझे अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन भेज दिया गया. मैंने इस मामले में एक हलफनामा भी दाखिल कर दिया है. फिर भी, अगर अदालत की यही इच्छा है, तो हम अदालत के सामने पेश होंगे. यह हमारी न्यायपालिका है और देश की जनता की अदालत है.

About the Author



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top