भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धोनी को मैदान पर नहीं देखकर कितना मिस करेंगे? जमशेदपुर के युवा...


Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी यानी एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है. इसके बाद अब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2027 से मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. आईपीएल से सन्यास लेने पर किसी खिलाड़ी को अलग से पेंशन नहीं मिलती तो अब धोनी को आईपीएल की तरफ से पेंशन भी नहीं मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. अपनी शानदार बल्लेबाजी, हेलीकॉप्टर शॉट, विकेटकीपिंग और मैदान पर शांत स्वभाव के लिए मशहूर धोनी ने क्रिकेट के कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया है. अब उनके सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने और इस साल से चेन्नई सुपर किंग्स में ऑफिशियल मेंटर की भूमिका में नजर आने की चर्चा के बीच क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक सवाल है कि आखिरकार उन्हें मैदान पर खेलते हुए कितना मिस किया जाएगा. इसी को लेकर लोकल 18 की टीम जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम पहुंची, जहां प्रैक्टिस कर रहे जूनियर क्रिकेटरों और भविष्य में भारतीय क्रिकेट का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की.

कीनन स्टेडियम का धोनी से खास जुड़ाव रहा है. वह जमशेदपुर के इस ऐतिहासिक मैदान पर कई टेस्ट और रणजी मुकाबले खेल चुके हैं. ऐसे में यहां अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए धोनी सिर्फ एक बड़े क्रिकेटर नहीं, बल्कि प्रेरणा भी हैं. जब लोकल 18 ने खिलाड़ियों से पूछा कि अब धोनी को मैदान पर खेलते हुए नहीं देखकर उन्हें कैसा लगेगा, तो सभी ने एक सुर में कहा कि वह उन्हें काफी मिस करेंगे.

युवा क्रिकेटर फैज ने बताया कि धोनी का मैदान पर शांत रहना और मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसला लेना उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है. उनका मानना है कि धोनी से खिलाड़ियों को यह सीख मिलती है कि मैच में परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए. वहीं रोहन ने कहा कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को वह काफी पसंद करते हैं. उनके जैसा शॉट खेलने की कोशिश हर युवा क्रिकेटर करता है. धोनी की बल्लेबाजी का अंदाज और उनकी निरंतरता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है.

अमित और नंदिनी ने भी कहा कि धोनी को खेलते हुए देखना हमेशा खास अनुभव रहा है. मैदान पर उनकी मौजूदगी ही खिलाड़ियों में एक अलग उत्साह पैदा करती थी. वहीं कंचन और संवि का मानना है कि धोनी भले ही अब खिलाड़ी के रूप में मैदान पर कम नजर आएं, लेकिन मेंटर के तौर पर उनका अनुभव चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. उनके पास क्रिकेट का इतना अनुभव है कि वह युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा सकते हैं और मुश्किल समय में सही मार्गदर्शन दे सकते हैं.

वहीं कोच सतीश ने बताया कि धोनी के साथ उनका भी क्रिकेट से जुड़ा अनुभव रहा है. जब रणजी ट्रॉफी के मुकाबले होते थे, तब धोनी को खेलते हुए देखने और उनके साथ खेलने का मौका मिला था. उन्होंने कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी का मैदान पर न होना निश्चित रूप से क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए कमी होगी. लेकिन क्रिकेट में यह प्रक्रिया चलती रहती है. एक खिलाड़ी जाता है तो दूसरे नए खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. यही खेल की खूबसूरती है.

युवाओं की बातों से साफ है कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से लेकर उनके कैप्टन कूल अंदाज तक, हर चीज ने नई पीढ़ी को प्रभावित किया है. खिलाड़ी के तौर पर धोनी को जरूर मिस किया जाएगा, लेकिन मेंटर के रूप में उनका अनुभव क्रिकेट की नई पीढ़ी के लिए एक नई सीख बन सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top