रामगढ़ | आदिवासी छात्र संघ नगर कमेटी की ओर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर के न्यू बस स्टैंड स्थित भगवान बिरसा मुंडा टर्मिनल परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील मुंडा और विक्की आदिवासी ने की। संचालन चंदन मुंडा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी रहीं। सम्मानित अतिथि के रूप में बिजली विभाग के झारखंड प्रदेश सचिव कमल मुंडा, करमा प्रोजेक्ट के जीएम रामेश्वर मुंडा, रामगढ़ छावनी परिषद के नामित सदस्य अनमोल सिंह, रामगढ़ प्रखंड की दोहाकातू पंचायत की मुखिया कलावती देवी, समाजसेवी अमृत लाल मुंडा, जगनारायण बेदिया, काशी बेदिया, प्रकाश करमाली, रमेश करमाली, राजेश पाहन, रवि मुंडा, श्रीवास्तव मुंडा, प्रमोद मुंडा, राजू मुंडा, दीपक मुंडा, अशोक बेदिया, पन्नालाल मुर्मू, विजय नायक और रमेश महतो उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अतिथियों ने आदिवासी छात्र संघ की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Source link