भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

छठ व्रतियों की सेवा में जुटे व्यवसायी, सामाजिक संगठन और युवाओं की...



भास्कर न्यूज|रामगढ़ लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शहर में विभिन्न व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं की ओर से छठ व्रतियों के बीच फल, दूध और पूजा सामग्री के वितरण किया गया। सोमवार की सुबह भी कई स्थानों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच दूध, चाय, नींबू, मिठाई सहित अन्य सामग्री बांटी गई। गोला रोड, बिजुलिया, विकास नगर, ब्लॉक चौक, बाजारटांड़ और नईसराय सहित कई स्थानों पर फलों का वितरण किया गया।चट्टी बाजार में युवाओं की टोली ने व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, हलवा एवं सब्जी का प्रसाद वितरित कर सेवा की। इस कार्य में अजित कुमार अग्रवाल, नीरज गुप्ता, किशन सिंह, पिंटू गुप्ता, सूरज कुमार, नवीन गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता, आदर्श कुमार गुप्ता, बबलू अग्रवाल और सुमंत अग्रवाल शामिल थे। वहीं, थाना चौक पर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की चंद्रवंशी युवा संघ, रामगढ़ की ओर से छठ व्रतियों के बीच फल और दूध का वितरण किया गया। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष छोटू वर्मा, सचिव रवि चंद्रवंशी, शिवनंदन चंद्रवंशी, मनोज चंद्रवंशी, गोपाल चंद्रवंशी, श्याम चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, बजरंग चंद्रवंशी, बबलू चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, रिंकू चंद्रवंशी और दीपक चंद्रवंशी ने वितरण कार्य में सहयोग किया। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, रामगढ़ की ओर से छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के रामगढ़ जिलाध्यक्ष शंकर कुमार बर्मन, महामंत्री पप्पू सोनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश सोनी, संगठन मंत्री राजू सोनी, सलाहकार निरंजन प्रसाद, सह सचिव सतीश सोनी, मार्गदर्शक विष्णु प्रसाद, मीडिया प्रभारी जवाहर प्रसाद, आदि शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top