बोकारो | डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में मंगलवार को समाजसेवी भवानी शंकर जायसवाल के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आर्यसमाजी विचारधारा के प्रति समर्पित जायसवाल की बोकारो में एक विशिष्ट पहचान थी। वे आशालता विकलांग केंद्र, बोकारो के निदेशक भी थे। जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहते थे।
Source link