भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आज जिले के मतदान केंद्रों पर लगेगा एक और अवसर कैंप, छूटे...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गए पात्र लोगों के लिए बुधवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। एक और अवसर नाम से आयोजित इस कैंप में एएसडीडी सूची में शामिल वैसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जो संबंधित बूथ क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं, लेकिन अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। मंगलवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी दलों से बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। डीसी ने बताया कि 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की छठी बैठक के साथ छठी चुनाव पाठशाला भी आयोजित होगी। कैंप में एएसडीडी सूची उपलब्ध रहेगी। बीएलओ और बीएलए-2 आपसी समन्वय से ऐसे पात्र मतदाताओं को चिह्नित करेंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में ऐसे लोगों की पहचान कर बीएलओ को सहयोग करने को कहा गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top