एनएच-23 स्थित बालीडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, सियाज कार रांची से लौट रही थी, जबकि डिजायर कार सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रही थी। दोनों कार एक ही लेन में होने के कारण पेट्रोल पंप के पास ही आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। एक ही लेन से आवाजाही के कारण हो रही दुर्घटना बता दें कि एनएच-23 में उकरीद मोड़ से लेकर बालीडीह तक वाहनों की अवैध आवाजाही होती है। कई वाहन के चालक अपनी सुविधा के लिए एक ही लेन पर विपरीत दिशा से आवाजाही करते हैं। यह सरासर लापरवाही है, बावजूद लोग वाहन लेकर विपरीत दिशा से आवाजाही करती है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सिर्फ जुर्माना किया जाता है। इस कारण विपरीत दिशा से वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लग रही और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार उकरीद मोड़ से बालीडीह टोल प्लाजा तक महीने में दर्जनों दुर्घटनाएं होती हैं।
Source link