भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिजली समस्याएं दूर करने शिविर शुरू, 26 तक लगेगा



झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 एवं स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार से विद्युत जन समस्या निवारण शिविर की शुरुआत हुई। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चास की ओर से आयोजित यह शिविर 26 नवंबर तक चास शहरी, चास ग्रामीण एवं चंदनकियारी क्षेत्र के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर लगाया जाएगा। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत देने की पहल की गई है। शिविर के तहत 18 नवंबर को प्रमंडल एवं अवर प्रमंडल कार्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, 19 नवंबर को चास शहरी क्षेत्र में चास पावर सब स्टेशन, चास ग्रामीण में बारी पावर सब स्टेशन तथा चंदनकियारी में चंदनकियारी पावर सब स्टेशन में शिविर लगाया जाएगा। इसी क्रम में 20 नवंबर को बालीडीह, पिंड्राजोरा एवं लगला, 21 नवंबर को चौर्रा, नवीन को-ऑपरेटिव (मैरिज हॉल के निकट) एवं बरमसिया तथा 23 नवंबर को चास नगर निगम, मामरकुदर एवं चंदनकियारी पावर सब स्टेशन में शिविर आयोजित होगा। वहीं, 25 नवंबर को राधा गांव पंचायत भवन, महुआर एवं मानपुर तथा 26 नवंबर को कुंदौरी, पुपुनकी एवं चंदनकियारी पावर सब स्टेशन में कैंप लगाया जाएगा। शिविर में उपभोक्ता बिजली बिल, विद्युत आपूर्ति, कनेक्शन एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं और शिकायतों को विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top