भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण से सशक्त हो रहे डीएवी स्कूल-6 के विद्यार्थी



सिटी रिपोर्टर | बोकारो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से डीएवी सेक्टर-6 में कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा चौथी से ही बच्चों को मार्शल आर्ट से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनमें बचपन से ही आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित हो सके। प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सशक्तीकरण विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। कराटे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में साहस, अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित होती है। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना है। खेल शिक्षक अमित पांडेय की देखरेख में विशेषज्ञ प्रशिक्षक खेदू गोराईं विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्हें अपनी शक्ति का इस्तेमाल संयम और जिम्मेदारी के साथ करने की सीख भी दी जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top