भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विभागवार कार्यक्रमों की सौंपी जिम्मेदारी



सिमडेगा| झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा और वर्तमान सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में उपायुक्त, सिमडेगा ने मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देशों के आलोक में जिले में विभागवार कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को सौंपी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 नवंबर को कृषि, मत्स्य, भूमि संरक्षण, आत्मा एवं उद्यान विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 20 नवंबर को पुलिस प्रशासन तथा खेल विभाग, 21 नवंबर को राजस्व एवं आपूर्ति विभाग, 23 नवंबर को परिवहन विभाग, 25 नवंबर को शिक्षा विभाग, 26 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग तथा 27 नवंबर को समाज कल्याण एवं नियोजन विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल संचालन और विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए उप विकास आयुक्त, सिमडेगा को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top