भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिलकीस बानो को फिर सताने लगा डर, सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों...


होमताजा खबरदेश

बिलकीस बानो को फिर सताने लगा डर, 2 दोषियों को मिली जमानत तो छोड़ा गुजरात

Last Updated:

Bilkis Bano News: गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप और परिवार के सात सदस्यों की हत्या का दर्द झेलने वाली बिलकीस बानो ने एक बार फिर अपना ठिकाना बदल लिया है. सुप्रीम कोर्ट से मामले के दो दोषियों को जमानत मिलने के बाद बिलकीस बानो अपने परिवार के साथ गुजरात छोड़कर चली गई हैं.

बिलकीस बानो को फिर सताने लगा डर, 2 दोषियों को मिली जमानत तो छोड़ा गुजरातZoom

बिलकीस बानो अपने परिवार के साथ इस महीने की शुरुआत में गुजरात छोड़कर जा चुकी हैं.

गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार हुईं बिलकीस बानो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से दो दोषियों की सजा सस्पेंड होने और उन्हें जमानत मिलने के बाद अपने परिवार के साथ महीने की शुरुआत में राज्य छोड़कर जा चुकी हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर को दिए एक आदेश में बानो के साथ गैंगरेप और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या मामले में दो दोषियों बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोरधिया की उम्रकैद की सजा सस्पेंड करके उन्हें जमानत दे दी थी. ये दोनों उन 11 लोगों में शामिल थे, जिन्हें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 2008 में मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी ठहराया था.

जनवरी 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को दी गई सजा में सामूहिक छूट के फैसले को रद्द कर दिया था. इस छूट के कारण वे 2022 में जेल से रिहा हो गए थे.

गुजरात के दाहोद जिले के देवगढ़ बारिया कस्बे में रहने वाले बानो के चाचा रज्जाक मंसूरी ने कहा, ‘वह (बानो) हाल तक गुजरात में ही थीं, लेकिन 28 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को जमानत दे दी. इसके बाद परिवार करीब 2-3 नवंबर को राज्य छोड़कर चला गया. डर के कारण परिवार समय-समय पर अपना रहने का स्थान बदलता रहता है, लेकिन गुजरात में ही रहता था. इस बार उन्होंने गुजरात छोड़ने का फैसला किया.’ उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला परिवार के लिए बड़ा झटका था, क्योंकि किसी ने भी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी थी.

मंसूरी ने कहा कि यहां तक कि उनके वकील को भी इसकी जानकारी नहीं थी. परिवार को इस फैसले के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला. मंसूरी ने कहा, ‘ये दोषी पैरोल पर बाहर आने के बाद अक्सर गांव लौटते हैं. कभी 15 दिन के लिए तो कभी एक महीने तक रहते हैं. फिलहाल वे गोधरा और दाहोद की जेलों में बंद हैं. एक दोषी इस समय एक महीने की पैरोल पर बाहर है.’

मंसूरी ने कहा कि बानो और उनके परिवार को एहसास हुआ कि अगर दोषी इस तरह जमानत हासिल कर सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत डरी हुई हैं.’

मंसूरी के अनुसार, बिलकीस बानो का परिवार खास मौकों पर ही अपने पैतृक गांव रंधिकपुर (दाहोद जिला) आता था. उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा में छूट देकर रिहा किए जाने से पहले परिवार करीब दो साल तक गांव में रहा था.

About the Author

साद बिन उमर

साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.

कहां से …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top