![]()
बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकराल हो रहे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दिखेगा। रांची, गुमला समेत राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाने लगेगा। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना हैं। 20 और 21 नवंबर को यह चक्रवात रफ्तार पकड़ेगा। दोनों दिन रांची सहित विभिन्न जिलों में बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना हैं। बारिश की वजह से दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं, जिससे दिन में भी सिहरन और ठंडक महसूस होगी। दो दिन बारिश होने की आशंका
इधर, बारिश के अलर्ट के बीच गुमला के किसान खेतों से धान समेटने में जुट गए हैं। यहां भी दो दिन बारिश होने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान बसंत उरांव ने बताया कि पिछली बार बारिश से उनके खेत की सब्जियों को नुकसान हुआ था। इस बार खेतों में कई एकड़ में साल भर के अनाज की फसल पककर तैयार है। लगातार बारिश हुई तो फसल अंकुरित होकर खराब हो सकती है। बसंत ने कहा कि इससे परिवार और मवेशियों के लिए खाने का इंतजाम करने की चिंता है। गुमला खेती पर निर्भर जिलों में से एक है। इनपुट के मुताबिक, जिले के करीब 60 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं। यहां धान की फसल प्रमुख है।
Source link