भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ब्रश और कला के दम पर चला रहे परिवार, 30 साल से...


Last Updated:

Deoghar Artist Abhay Rana Story: देवघर के रोहिणी गांव के रहने वाले अभय राणा पिछले 30 सालों से हाथों से पेंटिंग और लिखावट कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. डिजिटल दौर में भी उन्होंने अपना हुनर नहीं छोड़ा है.

ख़बरें फटाफट

देवघर. आज के दौर में जहां युवा सरकारी नौकरी और बड़ी-बड़ी डिग्रियों के पीछे भाग रहे हैं, वहीं देवघर का एक शख्स ऐसा भी है, जिसने न तो कभी सरकारी नौकरी का सपना देखा और न ही किसी बड़ी कंपनी में काम करने की चाहत रखी. इनके हाथों में कलम और ब्रश है, रंगों से खेलने का हुनर है और इसी हुनर के दम पर पिछले 30 सालों से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. कभी दीवारों पर लिखावट तो कभी खूबसूरत पेंटिंग, कभी किसी इंसान का चित्र तो कभी पशु-पक्षियों की तस्वीर. जैसा ऑर्डर मिलता है, वैसा ही अपनी कला से उसे खूबसूरत रूप दे देते हैं. खास बात यह है कि कंप्यूटर और डिजिटल डिजाइन के इस दौर में भी इन्होंने हाथों से पेंटिंग और लिखावट करने का अपना हुनर नहीं छोड़ा है.

शौक बन गया रोजगार, ब्रश से चला रहे परिवार
दरअसल, यह कहानी है देवघर जिले के रोहिणी गांव के रहने वाले 42 वर्षीय अभय राणा की. अभय बताते हैं कि बचपन से ही उनका मन रंगों और चित्रकारी में लगने लगा था. किसी संस्थान में जाकर उन्होंने इसकी ट्रेनिंग नहीं ली, बल्कि खुद ही दीवारों पर लिखना, चित्र बनाना और रंगों से अलग-अलग डिजाइन तैयार करना शुरू किया. धीरे-धीरे हाथों में सफाई आती गई और शौक कब रोजगार में बदल गया, उन्हें खुद भी पता नहीं चला. शुरुआत में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, पढ़ाई भी ज्यादा नहीं कर पाए. लेकिन एक बात का भरोसा हमेशा रहा कि उनके हाथों में जो हुनर है, वही एक दिन उनकी पहचान बनेगा. इसी भरोसे के साथ उन्होंने अपने हुनर को ही कमाई का जरिया बना लिया.

लोग अब डिजिटल पेंटिंग को ज्यादा पसंद करने लगे
अभय बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था, जब कंप्यूटर और डिजिटल प्रिंटिंग का चलन इतना ज्यादा नहीं था. उस दौर में हाथों से लिखावट करने, पंपलेट और पोस्टर बनाने तथा अलग-अलग तरह की पेंटिंग के काफी ऑर्डर मिलते थे. मेहनत के अनुसार अच्छी कमाई भी हो जाती थी. लेकिन अब समय बदल गया है. बाजार में कंप्यूटर से तैयार होने वाली डिजाइन और प्रिंटिंग का चलन बढ़ गया है. लोग भी अब डिजिटल पेंटिंग को ज्यादा पसंद करने लगे हैं. इसका असर उनके काम और कमाई पर भी पड़ा है. पहले की तुलना में आमदनी थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन अभय ने हार नहीं मानी है.

ब्रश अभय की जिंदगी की पहचान बन चुका है
अभय बताते हैं कि पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार इस काम में लगे हुए हैं. दीवारों पर लिखावट करना, रंगाई-पुताई, किसी व्यक्ति का चेहरा बनाना, जगहों की तस्वीर तैयार करना या फिर पशु-पक्षियों की पेंटिंग बनाना, जैसा काम मिलता है, उसे पूरी लगन से पूरा करते हैं. उनके लिए यह सिर्फ रंग और ब्रश का काम नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी और पहचान बन चुका है. अभय का कहना है कि उन्हें कभी सरकारी नौकरी करने का शौक नहीं रहा. उन्होंने अपने हुनर पर भरोसा किया और आज उसी के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top