भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

UP Chunav 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी, क्या अखिलेश यादव की B टीम?...


CM Yogi Adityanath News: यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यूज18 को एक ऐसा इंटरव्यू दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारे में शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज 18 के एडिटर-इन चीफ और मैनेजिंग एडिटर राहुल जोशी को बताया है कि कैसे 2027 के चुनाव बीते कई चुनावों से अलग होगा. इस इंटरव्यू में सीएम योगी ने बीजेपी की चुनावी जीत से लेकर कानून-व्यवस्था, राम मंदिर, ब्रह्मोस मिसाइल, असदुद्दीन ओवैसी औऱ चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन सहित कई मु्द्दों पर खुलकर बात की है. सीएम योगी ने दावा किया कि बीजेपी यूपी में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

न्यूज18 के एडिटर-इन चीफ और मैनेजिंग एडिटर राहुल जोशी ने सीएम से सवाल किया,योगी जी ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बना रहे हैं. ये जो दलित-मुस्लिम गठबंधन है जो वोट कटवा पार्टी के रूप में भी आपके लिए काम कर सकता है? लोग कह रहे हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है. आप क्या कहेंगे? ‘देखिए एक बात तो मैं सब को बोल दे रहा हूं कि ये समाजवादी पार्टी जब हर तरफ से मुंह खा चुकी है, तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर के अपनी B-Team की रूप में इनको मैदान में उतारा है.’

ओवैसी-चंद्रशेखर यूपी चुनाव 2027 में किसकी बी टीम?

सीएम योगी ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी दो अब नावों में सवारी करना चाहती है. तो दो नावों की सवारी करने वाले हम सब जानते हैं कि इसको डूबना ही डूबना है. ये समाजवारी पार्टी ने अपने डूबने की आशंका को ध्यान में रख करके इसलिए हैदराबाद के एक मौलाना और चंद्रशेखर आजाद एकजुट किया है. ये लोग यहां आकर आकर कुछ माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं. हर कोई जानता है कि समाजवादी पार्टी को दलित वोट नहीं प्राप्त होने वाला है. क्योंकि दलितों का जितना अपमान इन्होंने किया है दलित महापुरुषों का जितना अपमान समाजवादी पार्टी ने किया है. तो कोई भी दलित उधर देखना नहीं चाहता, झांकना नहीं चाहता है इसलिए वह बीजेपी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश रहा है.’

हैदराबाद का मौलाना यूपी में माहौल खराब करने आया है- सीएम योगी

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘मैं इस बात के लिए हैदराबाद के मौलाना को आश्वस्त करता हूं कि जब यहां से जाएंगे तब यूपी के अंदर जब सरकार बनेगी तो उनको को भी याद आयेगा कि अब हैदराबाद भी भाग्य लक्षमी पुरम बनेगा ना कि जो सपना देख रहा है. बीजेपी को रोकने की मंशा कभी पूरी नहीं होगी.

मजबूत लॉ एंड ऑर्डर दिलाएगा बीजेपी को तीसरी बार दमदार बहुमत, CM योगी ने सेट किया 2027 यूपी चुनाव का एजेंडा

चिराग पासवान के 403 सीटों पर चुनाव लड़ने पर योगी ने क्या कहा?

न्यूज 18 ने सीएम योगी से सवाल किया कि योगी जी आपके अपने सहयोगी दल उनके बारे में कुछ बताएं. कल चिराग पास्वान यहां पर आये थे और उन्होंने कहा कि उनकी 403 सीटों पर लड़ने की तैयारी है. राजभर, आरएलडी, निषाद पार्टी, अपना दल, सुभसपा सब की बड़ी-बड़ी डिमांड आ रही है तो कैसे कैसे इन सबको साथ लेकर चलेगी बीजेपी? ‘दिखिए, बीजेपी एक एनडीए परिवार है और एनडीए के मिलकर के अपनी मुद्दों, अपनी मूल्यों के आधार पर इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी और चुनाव समिति मिलकर तय करेंगे और मुझे लगता है कि कहीं कोई कन्फूजन किसी भी स्तर पर नहीं है. हम साथ-साथ हैं ये मान कर चला जा हम साथ-साथ भी हैं और साथ-साथ रहेंगे.’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की राजनीति, बीजेपी की चुनावी रणनीति और विपक्ष के रवैये को लेकर न्यूज18 के मंच पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी यूपी में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल करेगी. योगी ने थाने से लेकर कोर्ट कचहरी और भर्ती आयोग पर भी सपा को कटघरे में खड़ा किया. योगी का यह बयान कि विभाजनकारी परिवारवाद की राजनीति ने यूपी को अंधेरे में रहने को मजबूर किया था, योजनाओं पर परिवार का वर्चस्व था, यूपी की पूरी राजनीति का अपराधीकरण सपा ने किया, हर थाने में इनके गुंडों का कब्जा था, भर्ती आयोग पर भी इनका ही कब्जा था, अपने लोगों को जबरन भर्ती करने का काम करते थे, उस समय कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी, वाला बयान क्या अखिलेश यादव पर भारी पड़ेगा?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top