भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार:किशोरी मवेशी चराने...




गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें बुधवार सुबह उनके घरों से पकड़ा। इसके बाद उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए गुमला ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, घटना 9 नवंबर की है। किशोरी मवेशी चराने जंगल गई थी। शाम करीब चार बजे उसे अकेला पाकर गांव के चार किशोरों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घर लौटकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 15 नवंबर को गांव में बैठक हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, बैठक में हर आरोपी पर छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया और मामला गांव में ही रफा-दफा कर दिया गया। 17 नवंबर को किशोरी अपने माता-पिता के साथ चैनपुर थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई। उसके पिता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने बुधवार सुबह चारों नाबालिग आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लिया। किशोरी को देखभाल और संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top