भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हाथी के हमले में महिला रेलकर्मी की मौत:बंडामुंडा मार्शलिंग यार्ड के पास...




चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा मार्शलिंग यार्ड के पास बुधवार को हाथी के हमले में महिला रेलकर्मी मरियम लाकड़ा की मौत हो गई। वह चक्रधरपुर स्थित रेलवे अस्पताल में सफाईकर्मी थीं। मरियम ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थीं। वह मार्शलिंग यार्ड के रास्ते स्टेशन की ओर जा रही थीं, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हुआ। हाथी के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू की। घटना के बाद रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों में डर है। बंडामुंडा और आसपास के जंगलों में जंगली हाथी आते-जाते रहते हैं। हाथियों के झुंड एक जंगल से दूसरे जंगल जाते समय कई बार रात में रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाते हैं। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ता है और कई बार ट्रेनें घंटों रोकनी पड़ती हैं। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top