बोकारो | समाजसेवी, आशालता दिव्यांग केंद्र के संस्थापक व डीएवी पब्लिक स्कूलों की लोकल मैनेजिंग कमेटी (एलएमसी) के वाइस चेयरमैन बीएस जायसवाल के निधन पर डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में शोकसभा आयोजित की गई। 13 नवंबर को उनके निधन से विद्यालय परिवार मर्माहत है। शोकसभा में प्राचार्य एसके मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके समाजसेवा, विद्यालय के विकास में योगदान और मार्गदर्शन को याद किया गया। बीएसएल के सेवानिवृत्त अधिकारी जायसवाल ने दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था। प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि उनका निधन विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वे विद्यालय के अभिभावक, शुभचिंतक और प्रेरणास्रोत थे। उनके सेवाभाव और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
Source link