भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विधानसभा स्थापना दिवस:सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द; उत्कृष्ट विधायक के चयन के लिए बैठक...




झारखंड विधानसभा की स्थापना की 26वीं वर्षगांठ 22 नवंबर को है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने इस स्थापना दिवस समारोह को सादगी से मनाने का निर्देश दिया है। इस बार संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। लेकिन, सम्मान समारोह अपने तय समय के अनुसार होगा। विधानसभा द्वारा ‘विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति’ का गठन कर दिया गया है। इसे लेकर 20 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय में चयन समिति की बैठक होगी। चयन समिति के सदस्य हैं- रबीन्द्र नाथ महतो, इंदर सिंह नामधारी, बाबूलाल मरांडी,स्टीफन मरांडी, रामचंद्र सिंह, सुरेश पासवान, विनय कुमार और रंजीत कुमार। चयन समिति द्वारा वर्ष 2026 के लिए षष्ठम झारखंड विधानसभा के एक योग्य माननीय सदस्य को भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इसके अतिरिक्त, विधानसभा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का चयन भी किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top