भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 कमरों के इस सरकारी घर में बीता था धोनी का बचपन,...


होमखेलक्रिकेट

2 कमरों के सरकारी घर में बीता था धोनी का बचपन, देखें क्वार्टर नंबर E-25 की झलक

Last Updated:

रांची की मेकॉन कॉलोनी में महेंद्र सिंह धोनी का बचपन बिता है. यहां का क्वार्टर नंबर E-25 उनके पिता को अलॉट हुआ था. यहां से धोनी का स्कूल और खेल मैदान बेहद नजदीक था. 20 सालों से धोनी का परिवार यहां नहीं रह रहा है. लेकिन आज भी धोनी के घर के नाम से ही जाना जाता है.

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. इसके बाद से हर जगह धोनी की चर्चा हो रही है. इसी बीच रांची की एक जगह भी चर्चा में बनी हुई है. यह जगह धोनी के बचपन का घर है. यह घर रांची के मेकॉन कॉलोनी में स्थित है. इस घर का नंबर E 25 है.

इस घर की केयरटेकर सपना बताती हैं कि वह इस घर की देखभाल करती हैं. यह घर फिलहाल उनके साहब राजीव कुमार का है. कभी यह महेंद्र सिंह धोनी का घर हुआ करता था. हालांकि, धोनी अब यहां नहीं आते हैं. सपना के मुताबिक उन्होंने धोनी को पिछले बीस सालों से यहां नहीं देखा है. लेकिन जो भी यहां आता है, वह एक बार इस घर को जरूर देखता है. यह एक सरकारी क्वार्टर है. यह क्वार्टर धोनी के पिता के नाम पर अलॉट हुआ था. यहां धोनी का पूरा परिवार रहता था. यहां से धोनी का स्कूल और क्रिकेट अभ्यास करने की जगह काफी पास थी.

दो कमरों का फ्लैट और खूबसूरत गार्डन
इस घर में आने पर सबसे पहले एक सुंदर गार्डन दिखता है. इसमें रंग-बिरंगे गुलाब के फूल और पौधे लगे हैं. इसके बाद घर के अंदर एक डाइनिंग हॉल, एक किचन और दो बेडरूम हैं. यह दो बेडरूम का फ्लैट है. यह छोटा है लेकिन काफी सुंदर है. घर के पीछे एक बहुत बड़ा गार्डन भी है.

यह गार्डन घर से दोगुना बड़ा है. यहां लोग कपड़े सुखा सकते हैं. धूप सेक सकते हैं और आराम से बैठकर रोजमर्रा के काम कर सकते हैं. इस क्वार्टर के आसपास काफी हरियाली देखने को मिलती है. धोनी का बचपन और टीनएज का समय यहीं बीता है.

यहां से पास था धोनी का स्कूल और ग्राउंड
धोनी के इस पुराने घर के पास मेकॉन अस्पताल है. इसके पास जेवीएम श्यामली स्कूल और ग्राउंड भी है. धोनी इसी स्कूल में पढ़ते थे. यह स्कूल उनके घर से पांच मिनट की दूरी पर है. आज यह घर भले ही किसी और के नाम पर दर्ज हो. लेकिन पूरे रांची में आज भी यह घर धोनी के नाम से ही जाना जाता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top