भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा के मयूरहंड जल कर राख हुआ कपड़ा गोदाम:ग्रामीणों ने मशक्कत कर...




चतरा के मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से महाकाल वस्त्रालय के गोदाम में आग लग गई। इस घटना में करीब 25 लाख रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। दुकान करमा पंचायत में स्थित है। दुकान के निचले फ्लोर पर वस्त्रालय संचालित होता है, जबकि ऊपरी फ्लोर पर कपड़ों का गोदाम बनाया गया था। दुकान संचालक अरुण कुमार दांगी के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में दुकान से धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख संचालक ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक गोदाम में रखे कपड़ों का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई गई है। जैकेट, साड़ी, शॉल और स्वेटर समेत लाखों का नुकसान आग से गोदाम में रखे जैकेट, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, शॉल और स्वेटर समेत विभिन्न प्रकार के कपड़े जल गए। संचालक अरुण कुमार दांगी ने बताया कि अगलगी में करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि महाकाल वस्त्रालय को खुले अभी महज दो साल ही हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मेहनत से धीरे-धीरे कारोबार को खड़ा किया था। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए गोदाम में बड़ी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक रखा गया था। आग में कारोबार की बड़ी पूंजी नष्ट हो गई है। संचालक के मुताबिक, दुकान का बीमा भी नहीं कराया गया था। ऐसे में नुकसान की भरपाई को लेकर उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी आर्थिक क्षति के बाद दोबारा व्यवसाय शुरू करना आसान नहीं होगा। इस हादसे ने उनके सामने रोजी-रोटी और भविष्य में कारोबार को फिर से खड़ा करने की चुनौती पैदा कर दी है। दुकान का बीमा नहीं होने से बढ़ी मुश्किल मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि पीड़ित दुकानदार के पास बीमा से संबंधित कागजात या अन्य कोई प्रावधान उपलब्ध हैं, तो वे संबंधित आवेदन के माध्यम से अपना क्लेम प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच के बाद नियमानुसार उचित सहायता या मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा सकता है। हालांकि, दुकान का बीमा नहीं होने की बात सामने आने से संचालक की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। कारोबारियों के बीच इस हादसे को लेकर चर्चा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top