भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चक्रधरपुर मंडल में 10 जोड़ी ट्रेनें रद्द:कई ट्रेनों के रास्ते बदले, मौर्य...




दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 10 जोड़ी ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों के रास्ते बदले जाएंगे। धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने इसकी जानकारी दी। वहीं, छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों‎ की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए‎ दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार और‎ लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)‎ के बीच एक-एक फेरे के लिए स्पेशल ‎ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस नए समय से चलेगी नॉन-इंटरलॉकिंग काम नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक चलेगा। रेलवे ने संरक्षा और ट्रेन संचालन के लिए यह काम तय किया है। गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का आंशिक समापन और शुरुआत हटिया स्टेशन से होगी। धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस को नए समय पर चलाया जाएगा। कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के रास्ते भी बदले गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जांचने की अपील की है। मार्ग परिवर्तन (डायवर्ट) की गई ट्रेनें
22805 भुवनेश्वर- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस | कटक- भद्रक- हिजली- मेदिनीपुर- आद्रा- ने.सु.च. जं. गोमोह 12.12.26 को।
22806 आनंद विहार टर्मिनल- भुवनेश्वर एक्सप्रेस ने.सु.च. जं. गोमोह- आद्रा- मेदिनीपुर- हिजली- भद्रक- कटक 14.12.26, 21.12.26 को। आंशिक समापन, प्रारंभ एवं पुनर्निर्धारण
आंशिक समापन: दिनांक 30.11.26, 06.12.26 तथा 08.12.26 से 15.12.26 तक गाड़ी संख्या 15028 (गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस) का आंशिक समापन हटिया स्टेशन पर किया जाएगा। आंशिक प्रारंभ: दिनांक 01.12.26, 07.12.26 तथा 09.12.26 से 16.12.26 तक गाड़ी संख्या 15027 (सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस) का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जाएगा।
पुनर्निर्धारण (री-शेड्यूल): दिनांक 12.12.26 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 (धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस) को धनबाद से 90 मिनट की देरी से पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। शालीमार‎और एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन‎ इधर, ट्रेन ‎संख्या 08060/08059‎शालीमार-लोकमान्य तिलक ‎टर्मिनस-शालीमार स्पेशल (टीओडी) ‎के परिचालन से छठ पर्व के दौरान ‎यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत ‎मिलेगी। खासकर टाटानगर,‎ चक्रधरपुर, और राउरकेला के यात्रियों‎ को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे द्वारा ‎जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन‎ संख्या 08060 शालीमार-लोकमान्य‎ तिलक टर्मिनस स्पेशल 19 नवंबर को रात 9 बजे‎ शालीमार से रवाना होगी।‎ यह ट्रेन सांतरागाछी, खड़गपुर, ‎टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला,‎ झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,‎ गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा,‎ अकोला, मलकापुर, भुसावल,‎ नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण ‎और ठाणे होते हुए अगले दिन सुबह‎ 6.10 बजे लोकमान्य तिलक‎ टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन‎ संख्या 08059 लोकमान्य तिलक ‎टर्मिनस-शालीमार स्पेशल 21‎ नवंबर 2026, शनिवार को सुबह‎ 11.10 बजे एलटीटी से प्रस्थान ‎करेगी। यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, ‎इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल,‎ मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा,‎ नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर,‎ बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, ‎चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर ‎और सांतरागाछी होते हुए उसी दिन‎रात 9 बजे शालीमार पहुंचेगी।‎



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top