भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Career Summit at DAV-6, 1500 students received guidance for shaping their future


.

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और रोजगार के बदलते अवसरों से रूबरू कराने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में ‘नेक्स्टजेन करियर समिट-2026’ का आयोजन किया गया। स्काई हाई एजुकेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस समिट में डीएवी झारखंड जोन-के के विभिन्न विद्यालयों के 12वीं कक्षा के करीब 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। देश के 20 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी इस्पात विद्यालय सेक्टर-2सी की प्राचार्या अनुराधा सिंह, सेक्टर-8 बी के प्राचार्य अनुपल सागर, सेक्टर-9ई के प्राचार्य सुनील कुमार और डीएवी-6 की प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन क्षेत्रीय पदाधिकारी एसके मिश्रा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हुआ। प्राचार्या डॉ. मेधा सिंह ने कहा कि सफलता के लिए मेहनत के साथ सही समय पर सही दिशा का चुनाव भी जरूरी है।

प्रत्येक विद्यार्थी में अलग-अलग प्रतिभा और क्षमता होती है। इसलिए साथियों के दबाव और सामाजिक अपेक्षाओं से प्रभावित हुए बिना अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर चुनना चाहिए। बदलते समय और रोजगार के नए अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना भी जरूरी है। प्रतिनिधियों ने इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, विज्ञान, तकनीक आदि पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top