भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुकान में घुसा साढ़े पांच फीट का कोबरा:पाइप के ढेर में छिपा,...




पाकुड़ जिले के महेशपुर बाजार में प्लंबर की दुकान से करीब साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा पकड़ा गया। वन विभाग के सर्प मित्र असरफुल शेख ने उसे सुरक्षित जगह छोड़ दिया। तेज बारिश के बीच असरफुल शेख को सूचना मिली कि राजेंद्र भगत के प्लंबर दुकान में सांप छिपा है और फुफकार रहा है। वह मौके पर पहुंचे। सांप पाइप के ढेर में छिपा था। असरफुल शेख ने सांप को काबू कर दुकान से बाहर निकाला और दूसरी जगह छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह स्पेक्टेकल्ड कोबरा है। इसकी लंबाई करीब 5.5 फीट और उम्र लगभग 15 साल है। उन्होंने बताया कि यह जहरीला सांप आमतौर पर जंगल और खेतों में बिल बनाकर रहता है। यह मेंढक, चूहे और छोटे जीव-जंतुओं का शिकार करता है। बारिश के कारण यह खेत से निकलकर दुकान में आया होगा। असरफुल शेख के मुताबिक, बरसात में यह सांप शिकार की तलाश में रिहाइशी इलाकों में आ जाता है। यह अंधेरी जगहों में रहना पसंद करता है। अंधेरे में लोग इसे देख नहीं पाते और इस पर पैर पड़ने पर यह काट सकता है। उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। समय पर इलाज न मिलने पर जहर से व्यक्ति की मौत हो सकती है। सांप के फुफकारने की आवाज आई महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में राजेंद्र भगत की प्लंबर दुकान में पाइपों के ढेर से सांप के फुफकारने की आवाज आई। आवाज सुनकर लोग घबरा गए। कई लोग मौके पर पहुंचे और वन विभाग के सर्प मित्र को सूचना दी। असरफुल शेख ने वहां पहुंचकर सांप को पकड़ा। इन दिनों धान कटाई का मौसम है। चूहों की तलाश में सांप खेतों में पहुंच रहे हैं। पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी, तारानगर और कुसमानगर समेत कई गांवों के खेतों में इन दिनों बड़ी संख्या में सांप देखे जा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top